{"_id":"6b094db2f32cdf839a00f0fc","slug":"video-khelo-himachal-chitta-mukt-campaign-jogindernagar-10-sports-competitions-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: जोगिंदर नगर में होंगी 10 खेल प्रतियोगिताएं, चिट्टा मुक्त अभियान में फुटबॉल-बास्केटबॉल भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: जोगिंदर नगर में होंगी 10 खेल प्रतियोगिताएं, चिट्टा मुक्त अभियान में फुटबॉल-बास्केटबॉल भी शामिल
Ankesh Dogra
Updated Fri, 27 Nov 2026 03:00 PM IST
Link Copied
युवाओं को नशे, विशेषकर चिट्टे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और उन्हें खेल गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से उपमंडल जोगिंदर नगर में खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान के तहत 10 खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। अभियान की तैयारियों को लेकर एसडीएम जोगिंदर नगर मनीश चौधरी की अध्यक्षता में संबंधित विभागों की बैठक हुई।
बैठक में एसडीएम ने बताया कि अभियान के तहत पहले से निर्धारित आठ खेलों के साथ अब फुटबॉल और बास्केटबॉल को भी शामिल किया गया है। इस तरह उपमंडल में क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, एथलेटिक्स, कुश्ती, हॉकी, रस्साकशी, फुटबॉल और बास्केटबॉल की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के महिला और पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इच्छुक खिलाड़ी खेलो हिमाचल पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 तय की गई है। खिलाड़ी एक से अधिक खेलों में हिस्सा लेने के लिए भी पंजीकरण कर सकते हैं।
एसडीएम ने बताया कि कबड्डी, वॉलीबॉल और क्रिकेट प्रतियोगिताओं में उपमंडल स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को 51 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर 41 हजार रुपये और तृतीय स्थान पर 31 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
इसी तरह जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए क्रमशः 2 लाख, 1.50 लाख और 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। राज्य स्तर पर विजेताओं को क्रमशः 31 लाख, 15 लाख और 10 लाख रुपये दिए जाएंगे।
एसडीएम मनीश चौधरी ने संबंधित विभागों और शिक्षण संस्थानों को अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें खेलों के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।
उन्होंने कहा कि चिट्टा मुक्त हिमाचल के लक्ष्य को हासिल करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी जरूरी है। खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखकर स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।