{"_id":"6b0aa6382705501f210c3142","slug":"video-baldwara-100-year-old-road-widened-construction-begins-on-the-narola-lahdhu-road-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलद्वाड़ा: 100 साल पुराना रास्ता हुआ चौड़ा, नरोला से लहढु सड़क का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलद्वाड़ा: 100 साल पुराना रास्ता हुआ चौड़ा, नरोला से लहढु सड़क का निर्माण शुरू
ग्राम पंचायत नरोला में हैंडपंप से लहढु तक सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पंचायत प्रधान अमरनाथ ने पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों की मौजूदगी में विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके बाद पंचायत की ओर से जेसीबी लगाकर सड़क की कटिंग का काम भी शुरू करवा दिया गया। इस सड़क के बनने से क्षेत्र के 400 से अधिक परिवारों को आवागमन की सुविधा मिलेगी, जबकि करीब 1200 बीघा कृषि भूमि को भी इसका सीधा लाभ पहुंचेगा। ग्रामीणों के अनुसार यह रास्ता 100 साल से भी अधिक समय से संकरा और जर्जर हालत में था। पंचायत प्रधान अमरनाथ ने निर्माण कार्य के शुभारंभ पर उपस्थित ग्रामीणों और पंचायत सदस्यों का धन्यवाद किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।