Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kangana Ranaut: Congress, which raises the slogan 'Save the Constitution', is the very party that insulted Amb

हिमाचल सियासत: कंगना बोलीं- संविधान बचाओ का नारा देने वाली कांग्रेस ने ही आंबेडकर का किया अपमान

Sat, 28 Nov 2026 01:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Nov 2026 01:38 PM IST
सार

 सांसद कंगना रणौत ने हिमाचल प्रदेश के मंडी में कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला। कहा कि कांग्रेस का संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति रवैया हमेशा सवालों के घेरे में रहा है। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut: Congress, which raises the slogan 'Save the Constitution', is the very party that insulted Amb
सांसद कंगना रणौत। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मंडी की सांसद कंगना रणौत ने कांग्रेस के संविधान बचाओ अभियान पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जिस कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान किया, वह आज संविधान बचाने की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति रवैया हमेशा सवालों के घेरे में रहा है। पार्टी में गांधी परिवार के अलावा दूसरे नेताओं और कार्यकर्ताओं के अधिकारों को कोई खास महत्व नहीं दिया जाता। कंगना ने अभिलाषी विश्वविद्यालय में संविधान के मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और मूल आदर्शों के प्रति युवाओं को जागरूक करने के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत की।

विज्ञापन



कंगना ने कहा कि कांग्रेस ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के साथ किस तरह का व्यवहार किया, यह किसी से छिपा नहीं है। बाबा साहेब ने सामाजिक भेदभाव का सामना करने के बावजूद देश को संविधान दिया और समाज के वंचित वर्गों तथा महिलाओं के अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके बावजूद कांग्रेस ने उन्हें वह सम्मान नहीं दिया जिसके वे हकदार थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस आज भी महिलाओं के अधिकारों को लेकर गंभीर नहीं है। पार्टी में केवल प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी के अधिकारों को प्राथमिकता दी जाती है, जबकि राहुल गांधी को ही सबसे अधिक महत्व दिया जाता है।
विज्ञापन


महिला आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए। महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रतिबद्ध है और महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करना पार्टी का संकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान युवाओं से भी कंगना ने संविधान के प्रति जागरूक रहने और अधिकारों के साथ कर्तव्यों को समझने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं में नागरिक जिम्मेदारी और सिविक सेंस विकसित करना समय की जरूरत है। उन्हें देश की अर्थव्यवस्था में सक्रिय भागीदारी निभाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed