{"_id":"69870cb7fef8b4905e02d7dc","slug":"video-annual-sports-competition-was-organized-at-government-college-ladbhadol-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रकाश चौहान ने की। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि खेल गतिविधियां शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को भी सुदृढ़ करती हैं। इस एथलेटिक मीट के संयोजक डॉ. मुनीश ठाकुर तथा आयोजन सचिव प्रो. संजीव कुमार रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गोला फेंक प्रतियोगिता में महिला वर्ग में साक्षी ने प्रथम, आरती ने द्वितीय तथा कनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि पुरुष वर्ग में मनीष प्रथम, अक्षय द्वितीय एवं राजीव तृतीय स्थान पर रहे। चक्का फेंक प्रतियोगिता में महिला वर्ग में साक्षी प्रथम, आरती द्वितीय तथा कविता तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में मनीष ने प्रथम, आसिफ ने द्वितीय एवं राजीव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में महिला वर्ग में आरती प्रथम, कशिश द्वितीय तथा कामिनी तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में मनीष प्रथम, सुजल द्वितीय एवं आसिफ तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में महिला वर्ग में आरती ने प्रथम, कामिनी ने द्वितीय तथा कविता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में मनीष प्रथम, सुजल द्वितीय एवं अंशुल तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद प्रतियोगिता में महिला वर्ग में आरती ने प्रथम, कशिश ने द्वितीय तथा दीक्षा और साक्षी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में सुजल प्रथम, अंशुल द्वितीय तथा साहिल तृतीय स्थान पर रहे। समापन अवसर पर महिला वर्ग में आरती को सर्वश्रेष्ठ एथलीट तथा पुरुष वर्ग में मनीष को सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया। विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर महाविद्यालय प्रशासन ने आयोजन समिति, प्रतिभागियों एवं सहयोगी स्टाफ को बधाई दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।