फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kath-Kuni style houses perched on a powder keg.

Mandi News: बारूद के ढेर पर काष्ठकुणी शैली के मकान

Mon, 28 Sep 2026 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Kath-Kuni style houses perched on a powder keg.
लकड़ी के रसोईघर में एलपीजी सिलेंडर बना टाइम बम, जरा सी चूक और सब राख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। पहाड़ों की पहचान और ठंड से निजात दिलाने वाले पारंपरिक काष्ठकुणी शैली के मकान अब हादसों का सबब बनते जा रहे हैं। लकड़ी से बने इन खूबसूरत आशियानों के रसोईघर में रखा एलपीजी गैस सिलिंडर किसी टाइम बम या बारूद के ढेर से कम साबित नहीं हो रहा है। रविवार को बागाचनोगी में सामने आई गैस लीकेज और आग की घटना ने पहाड़ी इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सराज क्षेत्र में अधिकांश घरों में रसोईघर सबसे ऊपरी मंजिल पर बना होता है। आमतौर पर लोग गैस के साथ-साथ लकड़ी का चूल्हा भी इस्तेमाल करते हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड रहने के कारण पारंपरिक लकड़ी के चूल्हे का इस्तेमाल सालभर होता है। काठकुणी मकानों की दीवारें, फर्श और छतें पूरी तरह सूखी लकड़ी से बनी होती हैं। ऐसे में लकड़ी से बने बंद रसोईघर में थोड़ी-सी भी गैस लीक होने पर सूखी लकड़ी कुछ ही सेकंड में आग पकड़ सकती है।
विज्ञापन


यशवंत गैस एजेंसी, नेरचौक के मैनेजर रह चुके चतर सिंह ने बताया कि गैस लीक होने की स्थिति में सबसे पहले सिलिंडर का रेगुलेटर बंद करना चाहिए। घर के किसी भी स्विच, लाइट या पंखे को न तो ऑन करें और न ही ऑफ। छोटी-सी चिंगारी भी बड़ा धमाका कर सकती है। माचिस, मोमबत्ती, अगरबत्ती या लाइटर किसी भी सूरत में न जलाएं। रसोई और आसपास के कमरों की सभी खिड़कियां और दरवाजे तुरंत खोल दें, ताकि रसोई में जमा भारी गैस बाहर निकल सके। उन्होंने बताया कि रेगुलेटर हटाने के बाद यदि वाल्व से गैस का रिसाव हो रहा हो तो उस पर लाल रंग की प्लास्टिक सेफ्टी कैप कसकर लगा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed