संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 08 Jan 2025 10:20 PM IST
Link Copied
उपायुक्त तोरुल एस रवीस ने जांच के बाद एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट रायसन में उड़ान भरते पैराग्लाइडर से गिर गया था आंध्र प्रदेश का युवक
संवाद न्यूज एजेंसी कुल्लू। जिले के रायसन की पैराग्लाइडिंग साइट में पैराग्लाइडिंग उड़ान के दौरान हुई दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच होगी। उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने जांच का जिम्मा एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला को सौंपा है। वह एक सप्ताह में इसकी रिपोर्ट सौपेंगे। हादसा कैसे हुआ और पैराग्लाइडिंग के दौरान सभी तरह के उपकरण मौजूद थे,इन सभी पहलुओं पर जांच होगी। जिले में लगातार हो रहे पैराग्लाइडिंग हादसे को लेकर घाटीवासी भी परेशान हैं। बता दें कि सात जनवरी को रायसन के पास आंध्र प्रदेश का एक पर्यटक पैराग्लाइडिंग उड़ान कर रहा था। अचानक तेज हवा चलने से पैराग्लाइडर अनियंत्रित होकर गिर गया। करीब 25 से 30 फीट की ऊंचाई से पैराग्लाइडिंग गिरने से महेश रेड्डी (32 वर्ष) पुत्र परमेश रेड्डी, निवासी हाउस नंबर 11-12-400, इनकम टैक्स कॉलोनी रोड नंबर छह आरकेपुरम कीवपेड़ सरुरनगर, केवी रंगा रेड्डी आंध्र प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भुंतर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। यहां से मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पायलट जीवन हादसे में घायल हो गया है। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कहा कि मामले की जांच एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला को सौंपी गई है। अब जांच रिपोर्ट आने पर ही हादसे के असली कारणों का पता चलेगा। --
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।