{"_id":"6ab570deecc48c779e032995","slug":"the-road-is-not-even-fit-for-walking-let-alone-for-vehicles-mandi-news-c-94-1-ssml1011-209617-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: वाहन तो दूर, पैदल चलने योग्य भी नहीं सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: वाहन तो दूर, पैदल चलने योग्य भी नहीं सड़क
विज्ञापन
भरेड़ (हमीरपुर)। भरेड़ी से बडैहर संपर्क सड़क के एक हिस्से की हालत लंबे समय से खस्ताहाल बनी हुई है। सड़क की सतह जगह-जगह उखड़ने से वाहन चालकों समेत राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। सतह के उखड़ने से जगह-जगह बजरी बिखरी होने से हादसों का खतरा बना हुआ है। वाहनों के अलावा सड़क के खराब हिस्से पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन चालकों को सड़क पर गुजरते समय विशेष सावधानी बरतनी पड़ रही है।
भरेड़ी-बडैहर संपर्क मार्ग आसपास के गांवों के लिए महत्वपूर्ण है। संपर्क सड़क सरकाघाट की ओर जाने वाली सड़क से जुड़ती है। इस सड़क से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सड़क के बदहाल होने से सभी को पेरशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क के खराब हिस्से का निरीक्षण करवाकर जल्द पैचवर्क करवाने की मांग की है। मरम्मत होने से भरेड़ी और बडैहर क्षेत्र के लोगों के साथ सरकाघाट की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को भी राहत मिलेगी।
समस्या ध्यान में है। सड़क के खराब पैच की जल्द मरम्मत करवाई जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। -प्रवीण कुमार, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण उपमंडल भोरंज
विज्ञापन
सड़क का यह हिस्सा लंबे समय से खराब है। जगह-जगह बजरी बिखरी होने से पैदल चलने में भी दिक्कत होती है। विभाग को जल्द मरम्मत करवानी चाहिए। -मनोज शर्मा, स्थानीय ग्रामीण
सड़क पर बजरी बिखरी होने के कारण दोपहिया वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतनी पड़ती है। अचानक ब्रेक लगाने पर वाहन फिसलने का डर रहता है। -रिंकू, वाहन चालक
इस मार्ग से रोजाना सरकाघाट की ओर आना-जाना होता है। खराब पैच के कारण वाहन की गति कम करनी पड़ती है और सफर में भी परेशानी होती है। विभाग को इसे जल्द ठीक करना चाहिए। -यशवंत सिंह, वाहन चालक
भरेड़ी और बडैहर के लोगों के लिए यह महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। सड़क खराब होने से रोजाना आने-जाने वालों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बरसात में स्थिति और खराब हो जाती है। -राकेश शर्मा, स्थानीय ग्रामीण