फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Nand Lal takes first place in the Junior category of the Math Olympiad.

Mandi News: मैथ ओलंपियाड के जूनियर वर्ग में नंद लाल प्रथम

Fri, 25 Sep 2026 08:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 08:50 AM IST
विज्ञापन
Nand Lal takes first place in the Junior category of the Math Olympiad.
जाहू स्कूल में आयोजित उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 सम्मेलन में विजेता विद्यार्थियों
जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाहू में आयोजित उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 का समापन वीरवार को हुआ। समापन समारोह में विभिन्न वैज्ञानिक और गणितीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा और जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मेलन में मैथ ओलंपियाड के जूनियर वर्ग में नंद लाल प्रथम, गौरी द्वितीय व अक्षरा तृतीय स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में पारुल डोगरा प्रथम, केशव द्वितीय और विनायका वत्सला तृतीय, सीनियर सेकेंडरी वर्ग में आंशिका प्रथम, ईशांत शर्मा द्वितीय और अर्पणा तृतीय रही। साइंस मॉडल में बेस्ट थ्री जूनियर वर्ग में ड्रीम पब्लिक स्कूल अवाहदेवी की आईशा, सेवन स्टार पब्लिक स्कूल भोटा के दिपांशु और ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल जाहू की कर्षिता ने बेस्ट थ्री में स्थान बनाया। सीनियर वर्ग में शिक्षा ज्योति पब्लिक स्कूल रुड़ान की सेजल, डीएवी स्कूल लझयानी की आकृति शर्मा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ताल की छवि शर्मा बेस्ट थ्री में रहीं। साइंस क्विज में जूनियर वर्ग में आकांक्षा और अर्शित प्रथम, आरिन व आदित्य द्वितीय और सानवी और पायल तृतीय, सीनियर वर्ग में वीरेश मोदगिल व आराध्य प्रथम रहे। मिहिरा, अपर्णा द्वितीय व आराध्य, अथर्व तृतीय, सीनियर सेकेंडरी वर्ग में शरण्या व निवेदिता प्रथम, भूमिका व बाणी द्वितीय और अरिधिमा व दिवांश तृतीय रहे। साइंस एक्टिविटी कॉर्नर के जूनियर वर्ग में शताक्षी प्रथम, यशवी द्वितीय, हितेश कुमार तृतीय, सीनियर वर्ग में ऋषित कुमार प्रथम, अर्जुन सिंह द्वितीय व समृद्धि तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर सेकेंडरी वर्ग में आंशिक प्रथम, सिया द्वितीय और यश राज तृतीय रहे। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में तर्कशीलता और नवाचार की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed