{"_id":"675dbba723ceddd18800da01","slug":"in-principle-approval-for-construction-of-26-roads-in-jogindernagar-mandi-news-c-90-1-ssml1025-142749-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर में 26 सड़कों के निर्माण को सैद्धांतिक मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर में 26 सड़कों के निर्माण को सैद्धांतिक मंजूरी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। विधानसभा क्षेत्र जोगिंद्रनगर में प्राचीन मंदिरों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 26 नई सड़कों के निर्माण की सैद्धांतिक मंजूरी मिली है। लोक निर्माण विभाग को डीपीआर तैयार करने के आदेश मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी हुए हैं। अनुमानित 75 किलोमीटर सड़कों का निर्माण होगा। इसके लिए करीब 70 करोड़ से अधिक का बजट खर्च किया जाएगा। जोगिंद्रनगर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नवंबर में पहले कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर की मांग पर विधानसभा क्षेत्र जोगिंद्रनगर वासियों को यह सौगात मिली है। लोक निर्माण विभाग मंडल जोगिंद्रनगर के अधिशासी अभियंता जेपी नायक के अनुसार जिमजिमा पंचायत के पंजन, सूही, पस्सल और तलकेहड़ पंचायत के ग्रामीण क्षेत्र डमेहड़ चौगान, सिमस पंचायत के माकन-सिमस गांव, उटपुर पंचायत के सांडापत्तन, निचला तैण, खद्दर पंचायत के फोलाधार से बदन धार के लिए पक्की सड़क का निर्माण किया जाएगा। ग्राम पंचायत पाबो की स्योही बनौण, नौहली पंचायत के मनारू कमलेहड़ के साथ-साथ ग्राम पंचायत भडयाड़ा की नैणीधार भी सड़क सुविधा से जुड़ेगी। ग्राम पंचायत द्रुब्बल के मोक्षधाम मगरू नाला से चड़ौंझ के लिए भी सड़क बनाई जाएगी। नेर घरवासड़ा पंचायत के आशापुरी मंदिर, धार पंचायत के शानन से अंबैरा गहरा, द्रुब्बल पंचायत के बनौण से चकरोग और धार पंचायत के जरल से नागण के लिए भी पक्की सड़क का निर्माण होगा। हारगुनैण पंचायत के ट्रैकरनेस्ट से पंजागणा, बुहला भडयाड़ा पंचायत के पंजालतर से बुहला भडयाड़ा तक पक्की सड़क बनेगी। रोपा पधर पंचायत में बदन से भटवाड़ी, ग्राम पंचायत नौहली में विशेष बस्ती, बटधार से सरवालदी और कुठेहड़ा पंचायत की विशेष बस्ती बानी गांव से सजेही जरल तक पक्की सड़क के निर्माण की सैद्धांतिक मंजूरी मिली है। नौहली पंचायत के सजेहड़ से खजरी, पानारा, ढेलू पंचायत के योरा टिकरू त्रिवेणी से सैंथल पड़ैण, पिपली पंचायत के लडवाण से चतुर्भुजा माता मंदिर, धार पंचायत के चक्का से डबडैहल, कोलंग पंचायत के गदियाड़ा से अंटोला और कुठेहड़ा पंचायत में ग्रामीण क्षेत्री चलौटी से सुरगनी माता मंदिर तक पक्की सड़क का निर्माण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र जोगिंद्रनगर को 26 सड़कों की सौगात मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने दी है। लगभग 1.20 करोड़ रुपये का प्रारंभिक बजट भी लोक निर्माण विभाग के खाते में आ गया है। करीब 75 किलोमीटर सड़कों के निर्माण के लिए करोड़ों रुपये की धनराशि प्रदेश सरकार की ओर से जारी की जाएगी। -जीवन ठाकुर, कांग्रेस नेता विधानसभा क्षेत्र जोगिंद्रनगर।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।