{"_id":"6ab9076f189111241a089e9b","slug":"video-world-tourism-day-jana-waterfall-cleanliness-drive-kullu-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: विश्व पर्यटन दिवस पर जाणा वॉटरफॉल में चला स्वच्छता अभियान, स्थानीय लोगों ने किया श्रमदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: विश्व पर्यटन दिवस पर जाणा वॉटरफॉल में चला स्वच्छता अभियान, स्थानीय लोगों ने किया श्रमदान
Ankesh Dogra
Updated Sun, 27 Sep 2026 05:39 PM IST
Link Copied
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत जाणा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जाणा वॉटरफॉल में रविवार को व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। पर्यटन स्थल की प्राकृतिक सुंदरता और स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से वॉटरफॉल परिसर के साथ आसपास के क्षेत्रों की भी सफाई की गई।
बीडीओ नगर के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान में ग्राम पंचायत जाणा के प्रधान लक्ष्मण ठाकुर की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अभियान में क्षेत्र के ढाबा संचालक, पट्टू एवं पारंपरिक उत्पादों के विक्रेता, रेहड़ी-फड़ी संचालक, महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह और ग्रामीण शामिल हुए।
स्वच्छता अभियान के दौरान वॉटरफॉल परिसर और आसपास के स्थानों पर फैले कचरे को एकत्र किया गया। इसमें बड़ी मात्रा में प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट शामिल था। एकत्र किए गए कचरे के उचित निपटारे की व्यवस्था भी की गई।
स्थानीय लोगों के इस प्रयास से जाणा वॉटरफॉल को साफ-सुथरा रखने के साथ पर्यटकों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने की दिशा में भी पहल हुई।
ग्राम पंचायत जाणा के प्रधान लक्ष्मण ठाकुर ने कहा कि पर्यटन स्थलों की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखना केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्वच्छता अभियान में सहयोग करने वाले स्थानीय लोगों, व्यापारियों, महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों का आभार जताया।
उन्होंने व्यापारियों और पर्यटकों से अपील की कि वे पर्यटन स्थलों को साफ रखें और प्लास्टिक कचरा इधर-उधर न फेंकें। उन्होंने कहा कि जाणा वॉटरफॉल क्षेत्र की पहचान उसकी प्राकृतिक सुंदरता से है और इसे बनाए रखने के लिए स्थानीय समुदाय के साथ पर्यटकों का सहयोग भी जरूरी है।
कुल्लू जिले का जाणा वॉटरफॉल पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है। यहां आने वाले पर्यटक झरने के साथ आसपास के प्राकृतिक वातावरण और ग्रामीण क्षेत्र की खूबसूरती का आनंद लेते हैं। ऐसे में पर्यटन स्थल की स्वच्छता बनाए रखना पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी महत्वपूर्ण है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।