{"_id":"6ab9541aa19ac3e3d7081188","slug":"a-flood-of-tourists-descended-on-manali-over-the-weekend-kullu-news-c-89-1-ssml1014-187838-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: वीकेंड पर मनाली में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: वीकेंड पर मनाली में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब
विज्ञापन
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने से पर्यटन कारोबार को राहत मिली है। शुक्रवार से रविवार तक तीन दिनों में 2500 से अधिक पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे। इसके अलावा 200 से अधिक वोल्वो बसों में भी हजारों पर्यटक यहां पहुंचे। पर्यटकों की बढ़ी संख्या से मनाली, रोहतांग, सोलंगनाला, सिस्सू और लाहौल के पर्यटन स्थलों पर रौनक लौट आई।
दोपहर के समय मनाली और लाहौल के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की खूब चहल-पहल रही। सैलानियों ने प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने के साथ विभिन्न पर्यटन गतिविधियों का भी लुत्फ उठाया। शाम होते ही मनाली का मालरोड पर्यटकों से गुलजार हो गया।
बाजारों में भी पर्यटकों की भीड़ का असर देखने को मिला। पिछले सप्ताह मनाली में रोजाना करीब 400 से 600 पर्यटक वाहन पहुंच रहे थे। इस सप्ताह यह संख्या बढ़कर 800 से 1100 तक पहुंच गई। अब कई होटलों में ऑक्यूपेंसी 50 फीसदी तक पहुंच गई है। होटल कारोबारी गौतम ठाकुर, मंजीत सिंह और अभिनव वशिष्ठ ने कहा कि वीकेंड पर मनाली में अच्छी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। संवाद