{"_id":"68134db1b8c8a83c190b9428","slug":"video-kullu-taxi-accident-on-bhuntar-gadsa-road-seven-people-including-six-tourists-injured-2025-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: गड़सा में पैराग्लाइडिंग कर लौट रहे पर्यटकों का वाहन गिरा, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: गड़सा में पैराग्लाइडिंग कर लौट रहे पर्यटकों का वाहन गिरा, छह घायल
जिला कुल्लू के भुंतर-गड़सा मार्ग स्थित चुटी बिहाली में एक वाहन हादसे का शिकार हो गया है। इसमें सवार पर्यटकों समेत छह लोग घायल हुए हैं। इनमें पांच सैलानी और एक चालक शामिल हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल लाया गया है। यहां उनका उपचार चल रहा है। इनमें दो से तीन पर्यटकों को ज्यादा चोटें आई हैं। भुंतर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार वीरवार को सुबह करीब 9:00 बजे पश्चिम बंगाल के पर्यटक युवक-युवतियां गड़सा में पैराग्लाइडिंग करने गए थे। दोपहर करीब 1:30 बजे पैराग्लाइडिंग करने के बाद वापस लौट रहे थे। चुछी बिहाली के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से 70 फीट नीचे जा गिरा। स्थानीय लोगों और पुलिस मदद से घायलों को सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए नगवाईं, तेगुबेहड़ लाया गया और यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। इनमें दो से तीन पर्यटकों के सिर, टांग और पीठ में ज्यादा चोटें आई हैं। डीएसपी कुल्लू राजेश कुमार ने कहा कि सभी घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
हादसे में ये हुए घायल
घायलों में सौया प्रभा साहू (24) पुत्र जवाहर लाल तुमलुक जिला पूर्वी मदिनपुर पश्चिम बंगाल, स्नेहन (24) पुत्र सुजीव मवाल जिला हुगली पश्चिम-बंगाल, बोधी सत्तवा आदक 24 पुत्र गौतम आदक अशोक रोड राजपुर गरिया जिला नॉर्थ (24) परगना कोलकाता, शेख हसीन (25) पुत्र शेख अल्ताफ रहमान निवासी तुमलुक जिला पूर्वी मदिनपुर पश्चिम-बंगाल, तृप्ति चौधरी (30) पुत्री परमल कांति चौधरी निवासी गरिया थाना जिला फरगना पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। कार चालक रोहित (20) पुत्र तेज सिंह निवासी ओसन दियार जिला कुल्लू का रहने वाला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।