{"_id":"6ad237dc80651e0a5001c704","slug":"video-ddu-gky-20-mobilization-camp-organized-in-dharamshala-350-youths-sensitized-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला में डीडीयू-जीकेवाई 2.0 मोबिलाइजेशन कैंप आयोजित, 350 युवाओं को किया गया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला में डीडीयू-जीकेवाई 2.0 मोबिलाइजेशन कैंप आयोजित, 350 युवाओं को किया गया जागरूक
ग्रामीण युवाओं को रोजगार और कौशल विकास से जोड़ने के उद्देश्य से धर्मशाला स्थित जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय में डीडीयू-जीकेवाई मोबिलाइजेशन कैंप का आयोजन किया गया। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आयोजित इस शिविर में करीब 330 से 350 लोगों ने हिस्सा लिया, जिनमें पंचायती राज प्रतिनिधि, पात्र युवा और प्रशिक्षणार्थी शामिल रहे।
कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्रालय के निदेशक पवन कुमार, एडीसी कांगड़ा विनय कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए हिमाचल प्रदेश में 11,970 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान पहले से प्रशिक्षण ले रहे युवाओं ने अपने अनुभव भी साझा किए, जिससे अन्य उम्मीदवारों को योजना का लाभ उठाकर अपना करियर संवारने की प्रेरणा मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।