Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kangra News
›
Video: Offerings worth ₹70 lakh received at Jwalamukhi Temple during the five days of Navratri; 1.5 lakh devotees offered prayers.
{"_id":"6ad2108fae307d9c8f0e2c20","slug":"video-video-offerings-worth-rs70-lakh-received-at-jwalamukhi-temple-during-the-five-days-of-navratri-15-lakh-devotees-offered-prayers-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: ज्वालामुखी मंदिर में पांच नवरात्रों में 70 लाख का चढ़ावा, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: ज्वालामुखी मंदिर में पांच नवरात्रों में 70 लाख का चढ़ावा, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
ज्वालामुखी(कांगड़ा)।
शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में शारदीय नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पांच नवरात्रों के दौरान करीब 70 लाख रुपये का चढ़ावा मंदिर में चढ़ाया गया है, जबकि लगभग डेढ़ लाख श्रद्धालु मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन कर चुके हैं। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, सफाई और पेयजल सहित सभी व्यवस्थाएं सुचारू रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने बताया कि नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध तरीके से मां के दर्शन करवाए जा रहे हैं। मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए तीन समय निशुल्क लंगर की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने बताया कि छठी, सप्तमी और अष्टमी के अवसर पर मंदिर 24 घंटे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुला रहेगा। उन्होंने बताया कि मंदिर कार्यालय के पास निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है, जहां आयुर्वेदिक और स्थानीय चिकित्सक श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। शिविर में दी जाने वाली दवाइयों का खर्च मंदिर प्रशासन वहन कर रहा है। आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस भी तैनात की गई है, ताकि किसी श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने पर उसे तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाई जा सके। इसके अतिरिक्त रूहानी सत्संग संस्था की ओर से ज्वालामुखी बस स्टैंड के समीप पार्किंग स्थल पर भी मेडिकल कैंप लगाया गया है। यहां श्रद्धालुओं को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाने के साथ छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं का उपचार भी किया जा रहा है। मंदिर अधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखा गया है, ताकि उन्हें नवरात्र के दौरान सहजता से मां ज्वाला के दर्शन हो सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।