{"_id":"6abfab07c86db179840e1dce","slug":"video-hamirpur-north-zone-kabaddi-competition-begins-at-kangu-school-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: कांगू स्कूल में उत्तर क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: कांगू स्कूल में उत्तर क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू के खेल मैदान में शुक्रवार को एक दिवसीय उत्तर क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर हमीरपुर बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव अनिल मनकोटिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा महादेव स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में प्रो कबड्डी लीग और राष्ट्रीय स्तर के कई खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 51 हजार और उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। महादेव स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष आंचल परमार ने कहा कि कांगू में लगातार आठवीं बार आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता युवाओं को कबड्डी से जोड़ने और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए करवाई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।