{"_id":"6afd90734f855aaf35067d4d","slug":"video-dc-gandharva-rathore-stated-that-voter-awareness-is-of-utmost-importance-for-the-strengthening-of-democracy-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीसी गंधर्वा राठौड़ बोलीं- लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं की जागरुकता सबसे जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी गंधर्वा राठौड़ बोलीं- लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं की जागरुकता सबसे जरूरी
जिला निर्वाचन कार्यालय ने बुधवार को शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर में जिला स्तरीय निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की। भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरुकता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत शिक्षण संस्थानों में गठित मतदाता साक्षरता क्लबों के सहयोग से आयोजित इन प्रतियोगिताओं में जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्र के लगभग 90 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर प्रतिभागियों से संवाद करते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गंधर्वा राठौड़ ने कहा कि युवाओं एवं नए मतदाताओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरुक करने तथा सभी पात्र युवाओं का मतदाता सूचियों में पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी सेकेंडरी एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में ईएलसी का गठन किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं की जागरुकता सबसे जरूरी होती है। इसलिए, निर्वाचन आयोग मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों पर विशेष बल दे रहा है। इस अवसर पर प्रतियोगिता के समन्वयक एवं सेकेंडरी शिक्षा उपनिदेशक देशराज डोगरा, मेजबान पाठशाला की प्रधानाचार्य दीप्ति राणा, निर्वाचन विभाग के नायब तहसीलदार बलवंत सिंह और डॉ. ललित कुमार, पांचों विधानसभा क्षेत्रों के नोडल अधिकारियों और अन्य अधिकारियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। निबंध लेखन प्रतियोगिता में पहले दस स्थानों पर रहे विद्यार्थियों में वंशिका, पलक ठाकुर, ऋतिका, आस्था, तनवी, मेघना राणा, पायल ठाकुर, वंशिका अग्निहोत्री, आंचल और शैलजा शामिल रहीं। जबकि, प्रश्नोत्तरी में नैंसी, कृष्ण शर्मा, रिया शर्मा, साक्षी, आशीष, शुभम, सिमरन, आर्यन केशव, खुशबू शर्मा और वंशिका शामिल रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।