Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Every sixth TB patient has diabetes; 241 people affected by the dual condition over two years.

Hamirpur (Himachal) News: टीबी के हर छठे मरीज को मधुमेह, दो साल में 241 लोग दोहरी बीमारी से ग्रसित

Thu, 19 Nov 2026 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 19 Nov 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में टीबी मरीजों के लिए मधुमेह भी परेशानी का कारण बन रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में टीबी से पीड़ित हर छठा मरीज मधुमेह से भी ग्रसित पाया गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2025 और 2026 में अब तक कुल 241 टीबी मरीजों में डायबिटीज की पुष्टि हुई है। दोनों बीमारियों से एक साथ जूझ रहे मरीजों को नियमित उपचार के साथ खानपान और स्वास्थ्य की विशेष देखभाल करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वर्ष 2025 में जिले में कुल 780 टीबी मरीज सामने आए थे। इनमें से 132 मरीज मधुमेह से भी पीड़ित थे। वहीं, वर्ष 2026 में अब तक 634 टीबी के मरीज दर्ज किए गए हैं, जिनमें 109 मरीजों में डायबिटीज की पुष्टि हुई है। दोनों वर्षों में टीबी मरीजों के बीच मधुमेह से ग्रसित लोगों का अनुपात करीब 17 प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीबी और मधुमेह का एक साथ होना मरीजों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मधुमेह से पीड़ित लोगों में टीबी संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। वहीं, दोनों बीमारियों से ग्रसित मरीजों को नियमित उपचार और स्वास्थ्य की अतिरिक्त निगरानी की जरूरत होती है।
ऐसे में चिकित्सक मधुमेह के मरीजों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने और दवाइयों का नियमित सेवन करने की सलाह देते हैं। टीबी के उपचार में भी पौष्टिक आहार की अहम भूमिका रहती है। मरीजों को संतुलित खानपान और चिकित्सकीय सलाह का पालन करने की जरूरत है, ताकि उपचार के दौरान स्वास्थ्य में सुधार हो सके।
बॉक्स
पिछले कुछ सालों में टीबी के मामले
जिले में टीबी के मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है। 2020 में 749, 2021 में 842, 2022 में 811, 2023 में 942, 2024 में 920 टीबी के मामले आए हैं। टीबी मरीजों को उपचार के दौरान बेहतर पोषण मिल सके, इसके लिए निश्चय मित्रों की ओर से पोषण किट उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इस पहल के तहत मरीजों को पौष्टिक खाद्य सामग्री देकर उनकी मदद की जा रही है।


कोट
स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी मरीजों को बेहतर उपचार सुनिश्चि किया जा रहा है। समय-समय पर उन्हें दवाइयां उपलब्ध करवाई जाती हैं। -डॉ. सतीश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article