Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Demand for the payment of medical bills and the release of pending financial benefits

Hamirpur (Himachal) News: चिकित्सा बिलों के भुगतान और लंबित वित्तीय लाभ जारी करने की मांग

Thu, 19 Nov 2026 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 19 Nov 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। हिम आंचल पेंशनर्स संघ की खंड इकाई भोरंज की बैठक बुधवार को सर्वेश्वर महादेव मंदिर गरसाहड़ में खंड प्रधान राजकुमार पटियाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों और वित्तीय देनदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

पेंशनरों ने पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया। साथ ही जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों की लंबित ग्रेच्युटी और अवकाश नकदीकरण का भुगतान जल्द करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

इसके अलावा लंबित चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। खंड महासचिव हंसराज ने बैठक में संघ की गतिविधियों और एजेंडे की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के प्रदेशाध्यक्ष केसी गौतम ने पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर किए जा रहे प्रयासों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ समय-समय पर हुई बैठकों के बाद पेंशनरों को संशोधित पेंशन का बकाया, ग्रेच्युटी, अवकाश नकदीकरण और महंगाई भत्ते सहित विभिन्न वित्तीय लाभ मिले हैं।
शेष मांगों के समाधान के लिए संघ के प्रयास जारी हैं। उन्होंने पेंशनरों से अपने जीवित प्रमाणपत्र शीघ्र जमा करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन पेंशनरों ने अभी तक प्रमाणपत्र जमा नहीं करवाए हैं, वे जल्द यह प्रक्रिया पूरी करें, अन्यथा उनकी इस माह की पेंशन रुक सकती है।

बैठक में पूर्व प्रधान बलदेव दास शर्मा, विचित्र सिंह ठाकुर, शम्मी शर्मा, मौजी राम शर्मा, रणजीत सिंह, दलीप चंद, लेखराम कौशल, प्रकाश चंद और संजीव कुमार शास्त्री सहित संघ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed