{"_id":"6afe0088ca47e482fe068b4f","slug":"new-building-for-dhaneta-college-completed-at-a-cost-of-2419-crore-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-215643-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: धनेटा कॉलेज का 24.19 करोड़ से नया भवन तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: धनेटा कॉलेज का 24.19 करोड़ से नया भवन तैयार
Thu, 19 Nov 2026 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय धनेटा का नया भवन। संवा
- फोटो : credit
रंगस (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के राजकीय महाविद्यालय धनेटा का नया भवन बनकर तैयार हो गया है। इसका निर्माण करीब 24 करोड़ 19 लाख 60 हजार रुपये की लागत से हुआ है। इसमें केवल चारदीवारी का कार्य शेष है, जो अंतिम चरण में चल रहा है।
यह महाविद्यालय भवन तीन ब्लॉक ए, बी और सी में विकसित किया गया है। इसमें कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय और कार्यालयों जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। ब्लॉक ए में कार्यालय और परीक्षा संबंधी सुविधाएं हैं।
इसके भूतल पर स्टाफ कक्ष, खेल कक्ष, राष्ट्रीय सेवा सेवा योजना (एनएसएस) कक्ष और शुल्क जमा केंद्र बनाए गए हैं। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स कक्ष और राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) कक्ष भी यहां हैं।
विज्ञापन
प्रथम तल पर प्राचार्य कार्यालय, सामान्य कार्यालय, अभिलेख कक्ष और भंडार कक्ष है। यहां 40 से 50 विद्यार्थियों की क्षमता वाला एक कक्षा कक्ष भी है। दूसरे तल पर परीक्षा कक्ष, परीक्षा नियंत्रण कक्ष और एक अन्य कक्षा कक्ष तैयार किया गया है।
ब्लॉक बी और सी की सुविधाएं
ब्लॉक बी के भूतल पर चौकीदार कक्ष, विद्युत नियंत्रण कक्ष और संगीत कक्ष हैं। छात्राओं के लिए सामान्य कक्ष और शौचालयों की व्यवस्था भी की गई है। प्रथम तल पर 60 से 70 विद्यार्थियों की क्षमता वाले तीन व्याख्यान कक्ष बनाए गए हैं। दूसरे तल पर कंप्यूटर प्रयोगशाला, पुस्तकालय और शौचालय की सुविधा उपलब्ध है। ब्लॉक सी के भूतल पर छात्र केंद्रीय संघ (एससीए) कक्ष और 60 से 70 विद्यार्थियों की क्षमता वाला एक व्याख्यान कक्ष है।
तीनों ब्लॉक को जोड़ती है लिफ्ट सुविधा
ब्लॉक सी में रसायन विज्ञान प्रयोगशाला भी बनाई गई है। इसके प्रथम तल पर दो व्याख्यान कक्ष और भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला है। दूसरे तल पर प्राणी विज्ञान प्रयोगशाला, 30 से 40 विद्यार्थियों की क्षमता वाला एक कक्षा कक्ष और वनस्पति विज्ञान कक्ष तैयार किया गया है। कॉलेज भवन को एल आकार में तैयार किया गया है, जिसकी एक प्रमुख विशेषता लिफ्ट सुविधा है। ब्लॉक ए में लगी लिफ्ट तीनों ब्लॉक से जुड़ी है, जिससे विद्यार्थियों और स्टाफ को विभिन्न मंजिलों तक पहुंचने में आसानी होगी। यह नया भवन धनेटा क्षेत्र के भदरूं में करीब 45 कनाल भूमि पर बनाया गया है।
कोट
कॉलेज भवन का निर्माण पूरा हो चुका है। जल्द ही इसके उद्घाटन की संभावना है, जिससे विद्यार्थियों और स्टाफ को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। -राजेंद्र सिंह जुबलानी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडल नादौन