{"_id":"6ab7b592819dacc1130429e1","slug":"video-anurag-thakur-says-some-people-do-nothing-but-talk-the-government-lacks-funds-even-for-patchwork-repairs-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: अनुराग ठाकुर बोले- कुछ लोगों का काम सिर्फ जुबान चलाना, सरकार के पास पैचवर्क तक के पैसे नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: अनुराग ठाकुर बोले- कुछ लोगों का काम सिर्फ जुबान चलाना, सरकार के पास पैचवर्क तक के पैसे नहीं
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हिमाचल के सांसदों पर दिए बयान को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का काम सिर्फ जुबान चलाना रह गया है, जबकि वे काम करने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर विकास कार्यों के बजाय केंद्र सरकार की ओर से करवाए गए कार्यों के उद्घाटन तक सीमित रहने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार के पास सड़कों पर पैचवर्क करवाने के लिए भी पैसे नहीं हैं और जनता पर सेस व टैक्स लगाने का काम किया जा रहा है। सांसद अनुराग ठाकुर शनिवार को नादौन और हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। कांग्रेस की हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल की ओर से केंद्रीय चुनाव आयुक्त को हटाने संबंधी दिए बयानों पर भी अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव नहीं जीत पाती तो झूठे आरोप लगाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि एक रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की जा रही है। बीडीसी नादौन चेयरमैन के चुनाव को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि न जाने डर खौफ किस बात का है। पंचायत समिति के चेयरपर्सन के चुनाव में विलंभ किया जा रहा है। एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम को वीडिया कॉल कर अनुराग ठाकुर ने बधाई दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।