Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Shehzad Poonawalla won Rise And Fall 2 takes Rs 35 lakhs to home Priyanka chahar first runner up

राइज एंड फॉल 2: शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये; जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

Fri, 06 Nov 2026 12:34 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 06 Nov 2026 12:34 PM IST
सार

  • Rise And Fall 2 Winner: सहवाग के शो 'राइज एंड फॉल 2' के विजेता का एलान हो गया है।
  • शहजाद पूनावाला शो के विजेता बने हैं। उन्होंने प्रियंका चाहर चौधरी को मात दी है।
  • पूनावाला ने इनामी राशि बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए दान करने की बात कही है।

विज्ञापन
Shehzad Poonawalla won Rise And Fall 2 takes Rs 35 lakhs to home Priyanka chahar first runner up
शहजाद पूनावाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीरेंद्र सहवाग के शो 'राइज एंड फॉल 2' का छह सप्ताह लंबा सफर शुक्रवार को खत्म हो गया। शहजाद पूनावाला इसके विजेता बने हैं। उन्होंने ट्रॉफी और 35 लाख रुपये की इनामी राशि जीती। 'नागिन 7' की अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि 'बिग बॉस 8' के विजेता गौतम गुलाटी तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


इनामी राशि का क्या करेंगा पूनावाला?
शहजाद पूनावाला को 'राइज एंड फॉल 2' में इनामी राशि के तौर पर 35 लाख रुपये मिले हैं। उन्होंने घोषणा की है कि वह यह रकम बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर देंगे। इस रियलिटी शो का पहला सीजन अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने जीता था।
विज्ञापन

 
Trending Videos

Shehzad Poonawalla won Rise And Fall 2 takes Rs 35 lakhs to home Priyanka chahar first runner up
स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला - फोटो : सोशल मीडिया
कितने नंबर पर हैं स्वरा भास्कर?
छह सप्ताह तक उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद, शहजाद पूनावाला 'राइज एंड फॉल 2' के विजेता बने हैं। शहजाद की दोस्त स्वरा भास्कर चौथे स्थान पर रहीं, जबकि करण पटेल पांचवें स्थान पर रहे। शहजाद ने स्वरा भास्कर के साथ कड़ी प्रतिद्वंद्विता के साथ गेम में एंट्री की थी। शुरुआत में दोनों के बीच काफी अनबन रही लेकिन शो के दौरान जब वे दोस्त बन गए, तो पूरा गेम ही बदल गया। शहजाद गेम में काफी एक्टिव रहे। पहले ही दिन सिवेट तोमर के साथ उनकी लड़ाई काफी चर्चा में रही।
विज्ञापन

Shehzad Poonawalla won Rise And Fall 2 takes Rs 35 lakhs to home Priyanka chahar first runner up
शहजाद पूनावाला - फोटो : सोशल मीडिया
शहजाद रखते थे बेबाक राय
शहजाद अपनी बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते थे। उन्हें अक्सर गेम का 'मास्टरमाइंड' माना जाता था। तेज प्रताप यादव के साथ उनकी दोस्ती, प्रियंका चाहर चौधरी के साथ प्रतिद्वंद्विता और गौतम गुलाटी के साथ उनके जटिल समीकरण काफी चर्चा का विषय रहे।
विज्ञापन

Shehzad Poonawalla won Rise And Fall 2 takes Rs 35 lakhs to home Priyanka chahar first runner up
राइज एंड फॉल सीजन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
कौन थे शो के प्रतिभागी?
शो 'राइज एंड फॉल 2' के अन्य प्रतियोगी सिवेट तोमर, काजल राघवानी, गौतम गुलाटी, प्रियंका चाहर चौधरी, तेज प्रताप यादव, मनीष कश्यप, करण पटेल, कायरा अनु, स्वरा भास्कर, निहारिका तिवारी, राज ग्रोवर, अनीश भगत, ऋषभ जयसवाल, जसवंत बोपन्ना, इरीना रुदाकोवा, सारा गुरपाल और सोनम मलिक थे।

Shehzad Poonawalla won Rise And Fall 2 takes Rs 35 lakhs to home Priyanka chahar first runner up
प्रियंका चाहर चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachaharchoudhary
'राइज एंड फॉल 2' के बारे में जानकारी
  • अमेजन प्राइम का रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' 'अमीरों और गरीबों' के कॉन्सेप्ट पर आधारित है। 
  • इसमें प्रतिभागियों को 'कामगारों' और 'शासकों' में बांटा जाता है। 
  • पूरे सीजन में कामगार ऊपर उठने की कोशिश करते हैं, जबकि शासकों को खुद को नीचे गिरने से बचाना होता है।
  • इस सीजन को वीरेंद्र सहवाग ने होस्ट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed