Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Video: Suryakumar Yadav's Family Meets PM Modi, Devisha daughter riddhima video with Prime minister Modi Watch

'राम-सरयू का आगमन हुआ है...': पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव के परिवार से मिले प्रधानमंत्री, बच्ची से सुना भजन

Fri, 06 Nov 2026 01:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 06 Nov 2026 01:59 PM IST
सार

सूर्यकुमार यादव, देविशा ने पीएम मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। इसका वीडियो पीएम मोदी ने खुद साझा किया है। प्रधानमंत्री ने वीडियो के साथ सुंदर सा कैप्शन भी साझा किया है। वीडियो में देखें इस दौरान क्या-क्या हुआ...

विज्ञापन
Video: Suryakumar Yadav's Family Meets PM Modi, Devisha daughter riddhima video with Prime minister Modi Watch
पीएम मोदी ने सूर्यकुमार के परिवार से मुलाकात की - फोटो : Twitter

विस्तार

भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। सूर्यकुमार के साथ उनकी पत्नी देविशा और बेटी रिद्धिमा भी मौजूद रहीं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सूर्यकुमार की बेटी रिद्धिमा को गोद में लेकर दुलार किया। पीएम मोदी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। प्रधानमंत्री ने इसका वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- दीपावली के माहौल में राम और सरयू का आगमन हुआ है। इससे दीपावली का वातावरण और भी पावन एवं दिव्य हो गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

Video: Suryakumar Yadav's Family Meets PM Modi, Devisha daughter riddhima video with Prime minister Modi Watch
पीएम मोदी ने सूर्यकुमार के परिवार से मुलाकात की - फोटो : Twitter
प्रधानमंत्री ने भजन भी सुना
यह मुलाकात प्रधानमंत्री के आवास पर हुई। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने परिवार की एक बच्ची से भजन भी सुना और वह इसे सुनकर काफी खुश भी हुए। सूर्यकुमार यादव फिलहाल भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने टीम इंडिया के साथ पिछला मैच टी20 विश्वकप 2026 में खेला था। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्वकप का खिताब जीता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Video: Suryakumar Yadav's Family Meets PM Modi, Devisha daughter riddhima video with Prime minister Modi Watch
पीएम मोदी ने सूर्यकुमार के परिवार से मुलाकात की - फोटो : Twitter
सूर्यकुमार के लिए दरवाजा नहीं हुआ बंद
हालांकि, खिताब के बाद सूर्यकुमार से न सिर्फ कप्तानी छीनी गई, बल्कि उन्हें टीम से बाहर किया गया। हालांकि, उनकी वापसी का दरवाजा बंद नहीं हुआ है। तब कहा गया था कि उन्हें खराब फॉर्म की वजह से बाहर किया गया। उन्हें घरेलू क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन करने और वापसी करने को कहा गया।
विज्ञापन

Video: Suryakumar Yadav's Family Meets PM Modi, Devisha daughter riddhima video with Prime minister Modi Watch
पीएम मोदी के सामने भजन गाती बच्ची - फोटो : Twitter
सूर्यकुमार ने भारत के लिए खेले कितने मैच?
सूर्यकुमार ने भारत के लिए अब तक एक टेस्ट, 37 वनडे और 113 टी20 खेले हैं। 113 टी20 में इस पूर्व विश्व नंबर-एक बल्लेबाज के नाम 36.36 की औसत और 162.95 के स्ट्राइक रेट से 3272 रन हैं। इनमें 25 अर्धशतक और चार शतक शामिल हैं। इसके अलावा 37 वनडे में उन्होंने 25.77 की औसत से 773 रन बनाए। इनमें चार अर्धशतक शामिल हैं। एक टेस्ट में उनके नाम आठ रन हैं। 

Video: Suryakumar Yadav's Family Meets PM Modi, Devisha daughter riddhima video with Prime minister Modi Watch
टी20 विश्वकप ट्रॉफी के साथ सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI
बतौर कप्तान सूर्यकुमार का कैसा रिकॉर्ड?
सूर्यकुमार ने 52 टी20 में टीम इंडिया की कप्तानी की। इसमें से भारत ने 40 टी20 जीते। आठ में भारत को हार का सामना करना पड़ा, जबकि दो मैच टाई रहे। दो मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। वह भारत के ऐसे कप्तान हैं, जिनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने कभी कोई द्विपक्षीय टी20 सीरीज नहीं गंवाई, न ही कभी कोई मल्टी टीम टूर्नामेंट गंवाई। उनको टीम से बाहर कर दिए जाने पर फैंस काफी नाराज हुए थे और इसका विरोध भी किया था। 

Video: Suryakumar Yadav's Family Meets PM Modi, Devisha daughter riddhima video with Prime minister Modi Watch
सूर्यकुमार यादव - फोटो : ANI
बतौर कप्तान बल्ले से निकले कितने रन?
हालांकि, टीम इंडिया का कप्तान बनने के बाद सूर्यकुमार के बल्ले से उम्मीद के मुताबिक रन नहीं निकले। उन्होंने बतौर कप्तान 52 मैचों की 49 पारी में 28.65 की औसत और 154.96 के स्ट्राइक रेट से 1232 रन बनाए। इनमें एक शतक और आठ अर्धशतक शामिल हैं। बतौर भारतीय टी20 कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। रोहित ने बतौर कप्तान 62 मैचों में 34.01 की औसत और 149.76 के स्ट्राइक रेट से 1905 रन बनाए। इनमें तीन शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 50 मैचों की 46 पारियों में 47.57 की औसत और 140.55 के स्ट्राइक रेट से 1570 रन बनाए। इनमें 13 अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed