{"_id":"6aed926fd2dbd688ff0ab1fc","slug":"mumbai-bomb-threat-to-bombay-high-court-bse-and-amitabh-bachchan-bungalow-also-targeted-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई पर छाया आतंक का साया?: हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बीएसई और अमिताभ बच्चन का बंगला भी निशाने पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई पर छाया आतंक का साया?: हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बीएसई और अमिताभ बच्चन का बंगला भी निशाने पर
Fri, 06 Nov 2026 02:10 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:10 PM IST
सार
मुंबई में बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। ईमेल में बीएसई, वर्ली रेसकोर्स और अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा का भी जिक्र है। आखिर यह धमकी किसने भेजी? क्या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है? मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां ईमेल की जांच कर रही हैं। आइए, विस्तार से पूरे मामले को जानते हैं...
विज्ञापन
दिवाली से पहले दहशत
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
मुंबई में बम की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में अलर्ट हो गई हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट को ईमेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस ईमेल में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई), वर्ली रेसकोर्स और बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। दरअसल, मुंबई में ही अमिताभ बच्चन के दो बंगले हैं। एक प्रतीक्षा और दूसरा जलसा। धमकी सामने आने के बाद मुंबई पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पुलिस ने ईमेल को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच शुरू कर दी है। फिलहाल धमकी भेजने वाले की पहचान नहीं हो पाई है।
धमाके की धमकी पर क्या बोली मुंबई पुलिस?
धमकी भरे ईमेल में मुंबई की चार प्रमुख जगहों का जिक्र किया गया है। मुंबई पुलिस और दूसरी सुरक्षा एजेंसियां ईमेल भेजने वाले का पता लगाने में जुटी हैं। जांच का मुख्य मकसद यह पता करना है कि धमकी किसने भेजी और इसके पीछे क्या मंशा है। पुलिस ने फिलहाल मामले में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच जारी है और आगे की जानकारी मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले भी मिली थी धमकी
इससे पहले 23 अक्तूबर को भी मुंबई पुलिस को एक ईमेल मिला था। इसमें भी अभिनेता अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित बंगले को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। यह धमकी भरा ईमेल मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स इलाके के एक स्कूल को मिला। वहीं, इससे पहले बीएमसी के कार्यालय को भी एक धमकी भरा ईमेल मिला था। मुंबई पुलिस के अनुसार, इसके बाद वहां जांच की गई, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली।
बीएमसी को भी भेजी गई थी ई-मेल
बीएमसी नगर प्रशासन और जरूरी नागरिक सेवाएं मुहैया कराने के लिए जिम्मेदार है, उसे यह धमकी भरा ईमेल मिला था, जिसके बाद उनके कार्यालय में सुरक्षा जांच की गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, ईमेल मिलने के बाद जांच की गई, लेकिन इस दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या सामग्री नहीं मिली।
एक अधिकारी ने बताया कि 20 मार्च को भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया था, जब मुंबई प्रेस क्लब को एक धमकी भरा ईमेल मिला। इसमें दावा किया गया था कि इमारत के अंदर जहरीली गैस से भरे कई छोटे बम रखे गए हैं, जो दोपहर 1 बजे फट जाएंगे।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह ईमेल 'नीराजा अजमल खान' नाम के एक व्यक्ति ने भेजा था। भेजने वाले ने दावा किया कि प्रेस क्लब की इमारत के अंदर 42 'जहरीली गैस' वाले उपकरण लगाए गए हैं।
ईमेल में लिखा था कि हम, कोयंबटूर के मुसलमान, एक कड़वी सच्चाई जान गए हैं। उदयनिधि के चालाक परिवार ने हमें सिर्फ एक 'वोट बैंक' की तरह इस्तेमाल किया और हमारी सुरक्षा के नाम पर हमें ही सजा दी। हमारे जिन नेताओं ने पिछले चुनाव में डीएमके का समर्थन किया था, उन्हें अब उसी उदयनिधि ने 'यूएपीए' के तहत गिरफ्तार करवा दिया है, जिसका हमने कभी समर्थन किया था। जब हमने उनका पर्दाफाश करने की कोशिश की, तो तमिलनाडु के मीडिया संस्थानों ने हमें रोक दिया। इसलिए, हम आपके राज्य में आए, लेकिन आपने भी हमें निराश किया।
विज्ञापन
A bomb threat email sent to the Bombay High Court has triggered a security alert in Mumbai. The email also threatened to blow up the Bombay Stock Exchange (BSE), Worli Racecourse and Bollywood actor Amitabh Bachchan’s bungalow, Jalsa. Mumbai Police and other security agencies have taken the threat seriously and are investigating the email to identify the sender. Further details are awaited: Mumbai Police
— IANS (@ians_india) November 6, 2026विज्ञापन