Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Karmabhoomi Express Fire News: Fire Broke Out in Coaches of a Train in Punjab

कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी आग: चलती ट्रेन से कूदे यात्री, 14 जख्मी; 1500 यात्री सुरक्षित निकाले

Fri, 06 Nov 2026 02:49 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा Published by: Akash Dubey Updated Fri, 06 Nov 2026 02:49 PM IST
सार

ट्रेन नंबर 12508 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी कर्मभूमि एक्सप्रेस शुक्रवार दोपहर 12:58 बजे फतेहगढ़ साहिब जिले के साधुगढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी। इसके कुछ ही समय बाद राजपुरा के नजदीक ट्रेन के जनरल कोचों में आग लग गई। आग की चपेट में चार जनरल कोच आ गए।

विज्ञापन
Karmabhoomi Express Fire News: Fire Broke Out in Coaches of a Train in Punjab
पटियाला में ट्रेन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजपुरा के पास शुक्रवार दोपहर कर्मभूमि एक्सप्रेस बर्निंग ट्रेन बन गई। अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही ट्रेन के चार जनरल कोचों में अचानक आग भड़क उठी। सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास डिब्बों से लपटें और धुएं का गुबार उठता देख यात्रियों में दहशत फैल गई। 

विज्ञापन


धुएं से घिरे डिब्बों से जान बचाने के लिए कई यात्री चलती ट्रेन से नीचे कूद पड़े। इस दौरान भगदड़ में 14 यात्री जख्मी हो गए। इनमें एक की पीठ बुरी तरह झुलस गई। ट्रेन में करीब 1500 यात्री सवार थे। लोको पायलट और गार्ड ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए आग प्रभावित चारों कोच को बाकी ट्रेन से अलग कर दिया। इससे आग अन्य डिब्बों तक नहीं फैल सकी। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन नंबर 12508 शुक्रवार दोपहर 12:58 बजे साधुगढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी। कुछ ही देर बाद इंजन से पांचवें नंबर पर स्थित जनरल कोच में आग लग गई। देखते ही देखते आसपास के तीन अन्य कोच भी इसकी चपेट में आ गए। नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, सराय बंजारा स्टेशन के पास ट्रेन का सेफ्टी सिस्टम सक्रिय हुआ और ट्रेन को सुरक्षित रोक लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पंखे में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
जीआरपी के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार एक डिब्बे के पंखे में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए रेलवे विस्तृत फॉरेंसिक जांच कराएगा।

Trending Videos

अंबाला से भेजी मेडिकल रिलीफ ट्रेन
अंबाला मंडल के डीआरएम विनोद कुमार भाटिया के अनुसार, रेलवे और दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आपात स्थिति से निपटने के लिए अंबाला से दोपहर 1:20 बजे दुर्घटना राहत चिकित्सा ट्रेन रवाना की गई। सराय बंजारा स्टेशन पर डॉक्टरों की टीम तैनात की गई। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी ट्रेनों की व्यवस्था की गई। आग में प्रभावित कोचों में यात्रियों का सामान भी जल गया।

कई ट्रेनों के बदले रूट, रेल यातायात प्रभावित
हादसे के कारण सानेहवाल और अंबाला के बीच रेल यातायात प्रभावित हुआ। रेलवे ने पांच डाउन और तीन अप ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से चलाया। प्रभावित डाउन ट्रेनों में 14680, 04652, 18104, 12920 और 14674 तथा अप ट्रेनों में 12325, 05736 और 14501 शामिल हैं। इन ट्रेनों को चंडीगढ़, सरहिंद और ललकार कलां के वैकल्पिक मार्गों से निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed