{"_id":"6aa3dcac6afc8b076008b9b1","slug":"video-group-of-pilgrims-having-set-out-from-naddal-for-the-manimahesh-yatra-reached-chamba-chaugan-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: मणिमहेश यात्रा के लिए नड्डल से निकला 120 श्रद्धालुओं का जत्था पहुंचा चंबा चौगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: मणिमहेश यात्रा के लिए नड्डल से निकला 120 श्रद्धालुओं का जत्था पहुंचा चंबा चौगान
उपमंडल भरमौर स्थित पवित्र मणिमहेश यात्रा के लिए नड्डल से निकला श्रद्धालुओं का जत्था चंबा चौगान पहुंचा। करीब 120 श्रद्धालुओं का यह जत्था भगवान भोलेनाथ के दर्शनों और पवित्र मणिमहेश डल में शाही स्नान के लिए रवाना हुआ है। मंगलवार को नड्डल से यात्रा शुरू करने के बाद श्रद्धालु विभिन्न पड़ावों पर रुकते हुए चंबा पहुंचे। नड्डल से रवाना होने के बाद यात्रा के दौरान कई स्थानों पर रात्रि विश्राम किया गया। पहला पड़ाव देवी कुंड में रहा। इसके बाद श्रद्धालु जन्नाबड़ पहुंचे, जहां उन्होंने विश्राम किया। तीसरे पड़ाव के रूप में कियाणी में विश्राम करने के बाद जत्था चंबा चौगान पहुंचा। चंबा चौगान पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने कुछ समय विश्राम किया। इसके बाद जत्था भरमौर की ओर रवाना हो गया। भरमौर पहुंचने के बाद श्रद्धालु मणिमहेश की कठिन चढ़ाई शुरू करेंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। जत्थे में शामिल लोगों में मणिमहेश यात्रा को लेकर खासा उत्साह है। श्रद्धालुओं का कहना है कि मणिमहेश यात्रा उनके लिए आस्था और विश्वास का विषय है। कठिन पैदल यात्रा के बावजूद भगवान शिव के दर्शन और मणिमहेश डल में शाही स्नान की इच्छा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।