फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   First e-buses arrive at Chamba depot; now it's time to run them on the roads.

Chamba News: चंबा डिपो में पहुंचीं पहली ई-बसें, अब सड़कों पर दौड़ाने की बारी

Fri, 11 Sep 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 11 Sep 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
First e-buses arrive at Chamba depot; now it's time to run them on the roads.
चंबा पहुंची इलेक्ट्रिकल बस : संवाद
21 बसों के प्रस्ताव के बीच पहुंची दो इलेक्ट्रिक बसें, उद्घाटन के बाद जल्द शुरू होगी सेवा
विज्ञापन

लंबे इंतजार पर लगा विराम, आधुनिक सुविधा के साथ प्रदूषण घटाने की भी उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले की सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसें दौड़ने का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार अब खत्म होने वाला है। एचआरटीसी चंबा डिपो में दो इलेक्ट्रिक बसें पहुंच गई हैं।
बसों के डिपो में पहुंचते ही जिले में ई-बस सेवा शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। उद्घाटन के बाद इन्हें निर्धारित रूटों पर यात्रियों की सुविधा के लिए चलाया जाएगा।
विज्ञापन

चंबा के लिए कुल 21 इलेक्ट्रिक बसें मिलने का प्रस्ताव है। ऐसे में पहली दो बसों के पहुंचने से लोगों को उम्मीद बंधी है कि जल्द ही अन्य बसें भी डिपो में पहुंचेंगी और जिले के विभिन्न रूटों पर इनका संचालन शुरू होगा। इससे यात्रियों को परिवहन की आधुनिक सुविधा मिलने के साथ डीजल बसों पर निर्भरता कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को पर्यावरण की दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है। इनके चलने से प्रदूषण कम करने की दिशा में मदद मिलेगी। साथ ही शहर और ग्रामीण रूटों पर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम होगा।

एचआरटीसी चंबा के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि फिलहाल दो इलेक्ट्रिक बसें चंबा पहुंच चुकी हैं। इनका जल्द उद्घाटन करवाया जाएगा। इसके बाद यात्रियों की सुविधा के लिए बसों को निर्धारित रूटों पर चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित अन्य बसों के भी जल्द पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed