फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba echoes with chants; 120 pilgrims now head towards Kailash.

Chamba News: जयकारों से गूंजा चंबा, अब कैलाश की ओर बढ़े 120 कदम

Fri, 11 Sep 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 11 Sep 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Chamba echoes with chants; 120 pilgrims now head towards Kailash.
चंबा के म​णिमहेश में डल झील के पास भोले से अरदास लगाती श्रद्धालू।संवाद
नड्डल से निकला श्रद्धा का जत्था, भरमौर पहुंचकर शुरू होगी मणिमहेश की कठिन चढ़ाई
विज्ञापन

देवी कुंड से चंबा तक आस्था का सफर, जत्थे में महिलाएं, बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालु भी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। देवी के जयकारों से शुरू हुआ सफर अब भोले के धाम की ओर बढ़ चला है। नड्डल से मणिमहेश यात्रा पर निकला करीब 120 श्रद्धालुओं का जत्था शुक्रवार सुबह चंबा के चौगान पहुंचा।
मंगलवार को घर से निकले श्रद्धालु देवी कुंड, जन्नाबड़ और कियाणी में पड़ाव डालते हुए चंबा पहुंचे। चौगान में विश्राम के बाद जत्था भरमौर के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन

भरमौर पहुंचकर श्रद्धालु माता भरमाणी के दर्शन करेंगे और इसके बाद हड़सर से मणिमहेश की कठिन पैदल यात्रा शुरू करेंगे। रास्तेभर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से वातावरण शिवमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जत्थे में महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालु भी शामिल हैं। श्रद्धालु रवि कुमार ने कहा कि मणिमहेश यात्रा उनके लिए केवल सफर नहीं, बल्कि आस्था और विश्वास की परीक्षा है। संजीव कुमार, केशव चंद और दलीप कुमार ने कहा कि पवित्र डल में शाही स्नान कर कैलाश के दर्शन करना जीवन का सौभाग्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed