{"_id":"6aa43452e79cf1440209d1a2","slug":"bolero-plunges-into-gorge-at-dinka-dhar-on-bharmour-pathankot-nh-two-dead-chamba-news-c-88-1-ssml1004-196283-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भरमौर-पठानकोट एनएच पर दिनका घार में खाई में गिरी बोलेरो, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भरमौर-पठानकोट एनएच पर दिनका घार में खाई में गिरी बोलेरो, दो की मौत
Fri, 11 Sep 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 11 Sep 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
भरमौर-पठानकोट हाईवे पर दिनका घार के पास सड़क से नीचे गिरने के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी।संवाद
पेट्रोल भरवाकर भरमौर लौट रहे थे दोनों युवक, अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी टैक्सी
घर न पहुंचे तो शुरू हुई तलाश, खाई में मिली दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी; परिजनों को 25-25 हजार की फौरी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर दिनका घार (चलेड़ घार) के पास बुधवार मध्यरात्रि दर्दनाक हादसा हो गया। एक बोलेरो टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में वाहन सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रविंदर कुमार (39) पुत्र मचला राम निवासी भरमौर और विशाल कुमार (32) पुत्र करनैल सिंह निवासी गौसन, भरमौर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार रविंदर कुमार बोलेरो टैक्सी नंबर एचपी-01सी-3250 में विशाल कुमार के साथ लाहल स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने गए थे। मध्यरात्रि के बाद दोनों वाहन लेकर भरमौर लौट रहे थे। दिनका घार के समीप पहुंचते ही बोलेरो चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
काफी देर तक दोनों के घर नहीं लौटने और मोबाइल फोन पर संपर्क न होने पर परिजनों और परिचितों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान दिनका घार के पास बोलेरो खाई में दुर्घटनाग्रस्त मिली। स्थानीय लोगों और पुलिस जवानों की मदद से दोनों को खाई से निकालकर सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया गया। चिकित्सक ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने दोनों शवों को शवगृह में रखवाकर हादसे के कारणों की जांच शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। शुक्रवार दोपहर पैतृक श्मशानघाट पर दोनों का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया।
पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। तहसीलदार तेज सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।
--
विज्ञापन
घर न पहुंचे तो शुरू हुई तलाश, खाई में मिली दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी