{"_id":"676fdedf1a06fbfc4b088eb3","slug":"snowfall-in-the-mountains-wildlife-department-engaged-in-protection-of-wild-animals-chamba-news-c-88-1-ssml1006-140603-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पहाड़ों पर बर्फबारी, वन्य जीवों की सुरक्षा में जुटा वन्य प्राणी विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पहाड़ों पर बर्फबारी, वन्य जीवों की सुरक्षा में जुटा वन्य प्राणी विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 29 Dec 2024 04:47 AM IST
Link Copied
चंबा। बर्फबारी के चलते जहां जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं ठंड से बचने के लिए लोग घरों में दुबके हुए हैं। इस कठिन मौसम में वन्य प्राणी विभाग के कर्मचारी जंगलों में वन्य जीवों को शिकारियों से बचाने के लिए सक्रिय हैं। बर्फबारी के दौरान भोजन की तलाश में वन्य जीव निचले इलाकों में उतरते हैं, जहां शिकारी उनका इंतजार करते हैं। इसे रोकने के लिए विभाग ने कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे बारिश और बर्फबारी के दौरान भी नियमित गश्त करें। कुगति, तुंदाह और खज्जियार अभ्यारण्य क्षेत्रों में आधा फीट बर्फ के बावजूद विभाग के कर्मचारी वर्दी में हाथों में डंडा लेकर गश्त कर रहे हैं। वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ कुलदीप जम्वाल ने इस मुहिम को और सुदृढ़ बनाने के लिए खुद कर्मचारियों के साथ पेट्रोलिंग करने का फैसला लिया है। इसके अलावा, वे रोजाना कर्मचारियों से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बर्फबारी के समय शिकार की संभावना अधिक होती है, जिसे रोकने के लिए यह कदम उठाए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।