{"_id":"6ab011ebedba3509c50cc14e","slug":"the-very-first-rain-exposed-the-layer-of-pavers-chamba-news-c-88-1-ssml1007-197345-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पहली ही बारिश ने खोल दी पेवर की परत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पहली ही बारिश ने खोल दी पेवर की परत
Sun, 20 Sep 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 20 Sep 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
चंबा के पक्काटाला मोहल्ला को जाने वाली राह पर उखड़ी पेवर।
पक्काटाला-कसाकड़ा में जगह-जगह उखड़ी पेवर, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल
बरसात में बिगड़ी रास्तों की सूरत, असमतल सतह से राहगीरों और चालकों की बढ़ी मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिस पेवर से पक्काटाला और कसाकड़ा वार्ड के रास्तों को बेहतर बनाने की उम्मीद थी, बारिश के बाद वही लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है।
नगर परिषद के तहत आने वाले इन रास्तों पर बिछाई गई पेवर कई जगह से उखड़ गई है। इससे रास्तों की सतह असमतल हो गई है और आवाजाही प्रभावित हो रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पेवर बिछाने के काम में गुणवत्ता का पर्याप्त ध्यान नहीं रखा गया। उनका कहना है कि बारिश के बाद कुछ ही समय में पेवर उखड़ने लगी, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने मौके का निरीक्षण करवाकर काम की गुणवत्ता की जांच और क्षतिग्रस्त हिस्से को दोबारा ठीक करवाने की मांग की है। उधर, नगर परिषद चंबा की कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि इस मामले की जांच करवाई जाएगी। साथ ही गुणवत्तापूर्वक कार्य सुनिश्चित बनाया जाएगा।
--
बारिश के बाद पेवर का उखड़ना कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है। नगर परिषद को मौके का निरीक्षण कर जल्द आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। - रमन कुमार, राहगीर
--
रास्ते से रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। पेवर उखड़ने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। समस्या का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए। - नितीश कुमार, वाहन चालक
विज्ञापन
--
निर्माण कार्य पर खर्च होने वाली राशि का उचित उपयोग सुनिश्चित होना चाहिए। यदि पेवर सही तरीके से बिछाई गई होती तो इतनी जल्दी खराब नहीं होती। - पंकज कुमार, वाहन चालक
--
नगर परिषद को संबंधित ठेकेदार या एजेंसी से काम की गुणवत्ता की जांच करवानी चाहिए और खराब हिस्से को जल्द ठीक करवाना चाहिए। - प्यार चंद, राहगीर