{"_id":"6aa92a783189b0a602015588","slug":"video-under-14-district-level-sports-competition-begins-at-bhail-school-bilaspur-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: बैहल स्कूल में अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, पांच शिक्षा खंडों के 270 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: बैहल स्कूल में अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, पांच शिक्षा खंडों के 270 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
Ankesh Dogra
Updated Tue, 15 Sep 2026 04:52 PM IST
Link Copied
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैहल में मंगलवार को जिला स्कूली क्रीड़ा संगठन बिलासपुर के तत्वावधान में अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में जिले के पांच शिक्षा खंडों से करीब 270 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बाबा खड़क सिंह आनंदपुर साहिब वालों ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम, दीप प्रज्वलन और ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद सभी खिलाड़ियों को खेल भावना बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने और प्रतियोगिता के नियमों का सम्मान करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान बैहल स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि, प्रतियोगिता में पहुंचे खिलाड़ियों और टीम प्रभारियों का स्वागत किया।
समारोह के अंत में विद्यार्थियों ने पहाड़ी नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। पहाड़ी नृत्य की प्रस्तुति पर कार्यक्रम स्थल तालियों से गूंज उठा।
कार्यक्रम का मंच संचालन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दबट के शारीरिक शिक्षा शिक्षक कमलदेव ने किया।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन को लेकर बैहल स्कूल परिसर में खेलमय माहौल बना हुआ है। खिलाड़ी पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं और बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयारी कर रहे हैं।
विद्यालय प्रशासन की ओर से खिलाड़ियों और टीम प्रभारियों के ठहरने तथा भोजन की व्यवस्था की गई है। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक इंतजाम भी किए गए हैं।
तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना सीखने का अवसर भी मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।