{"_id":"6aa993257ba19a97a500b414","slug":"grasped-the-nuances-of-hindi-and-captivated-children-with-poems-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-167784-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: हिंदी की बारीकियां समझीं, कविताओं से बच्चों को किया मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: हिंदी की बारीकियां समझीं, कविताओं से बच्चों को किया मंत्रमुग्ध
विज्ञापन
डीएवी श्री नयना देवी जी में आयोजित संवाद में सवाल पूछती बच्ची। स्रोत: स्कूल
डीएवी स्कूल श्री नयना देवी जी में कवि डॉ. परमजीत सिंह कहलूरी ने विद्यार्थियों से किया संवाद
कक्षा दो से आठ तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। डीएवी पब्लिक स्कूल श्री नयना देवी जी में हिंदी पखवाड़े का समापन साहित्य और संवाद के बीच हुआ। समारोह में बिलासपुर मंडल के प्रख्यात कवि एवं हिंदी विषय के मर्मज्ञ डॉ. परमजीत सिंह कहलूरी ने विद्यार्थियों को कविता और साहित्य से जुड़े गुर बताए। उन्होंने अपनी कविताओं और पंक्तियों के माध्यम से बच्चों को हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाने और भाषा का प्रभावी इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्यातिथि डॉ. परमजीत सिंह कहलूरी का विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य डॉ. हरीश शर्मा ने हिमाचली टोपी और मफलर पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद विद्यार्थियों के साथ संवाद सत्र आयोजित किया गया। इसमें बच्चों ने आधुनिक और डिजिटल दौर में हिंदी की प्रासंगिकता, कविता लेखन और साहित्य से जुड़े सवाल पूछे। मुख्य अतिथि ने उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया और उन्हें नियमित रूप से पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय में हिंदी के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने और लेखन, वाचन व रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के लिए 5 से 14 सितंबर तक विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इनमें कक्षा सातवीं और आठवीं के विद्यार्थियों के लिए भाषण और हिंदी सुलेख प्रतियोगिता हुई। कक्षा पांचवीं और छठी के विद्यार्थियों ने कहानी वाचन में प्रतिभा दिखाई। कक्षा तीसरी और चौथी के विद्यार्थियों के लिए सुलेख और भाषण प्रतियोगिता करवाई गई, जबकि कक्षा दूसरी से पांचवीं तक के बच्चों ने कविता वाचन में हिस्सा लिया। हिंदी दिवस के अवसर पर कक्षा तीसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर निर्माण और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता भी करवाई गई। बच्चों ने पोस्टर और प्रभावी नारों के माध्यम से हिंदी भाषा के महत्व को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया। समापन समारोह में प्रधानाचार्य डॉ. हरीश शर्मा ने मुख्य अतिथि का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों में भाषा के प्रति रुचि पैदा करने के साथ उनकी अभिव्यक्ति और रचनात्मक क्षमता को भी मजबूत करती हैं। कार्यक्रम का समापन हिंदी के प्रति सम्मान और गर्व का संकल्प लेकर किया गया।