फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   JP Nadda said—Road projects worth over ₹55,000 crore are being invested in in Himachal.

जेपी नड्डा बोले- हिमाचल में 55 हजार करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं पर हो रहा निवेश

Fri, 09 Oct 2026 05:30 PM IST
Subhash Chandra सुभाष चंद्र
Updated Fri, 09 Oct 2026 05:30 PM IST
JP Nadda said—Road projects worth over ₹55,000 crore are being invested in in Himachal.
बिलासपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान हिमाचल प्रदेश में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग, ग्रामीण सड़क, रेल संपर्क और अन्य विकास परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश में सड़क, स्वास्थ्य, रेल, ऊर्जा और औद्योगिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए व्यापक निवेश कर रही है। राज्य सरकार को जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी लाने और स्वीकृत राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करना चाहिए। नड्डा ने बताया कि हिमाचल में 25 राष्ट्रीय राजमार्गों का कुल नेटवर्क 2,592 किलोमीटर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की परियोजनाओं में कुल 55,103 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। उन्होंने कीरतपुर-मनाली, पठानकोट-मंडी, परवाणू-शिमला और शिमला-मटौर जैसे प्रमुख सड़क कॉरिडोर की प्रगति का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि करीब 12,939 करोड़ रुपये की कीरतपुर-मनाली परियोजना के कई खंड पूरे हो चुके हैं, जबकि पंडोह-टकोली खंड को मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। परवाणू-सोलन-शिमला परियोजना के सोलन-कैथलीघाट खंड को सितंबर 2027 और शिमला बाईपास को सितंबर 2028 तक पूरा करने की योजना है। वहीं, पठानकोट-मंडी कॉरिडोर के विभिन्न पैकेजों को 2028-29 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नड्डा ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रथम चरण की नौ लंबित सड़कों को मार्च 2027 तक पूरा करने पर भी जोर दिया। प्रेस वार्ता में ब्यास नदी में ड्रेजिंग की अनुमति और भुभु जोत सुरंग से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि पहाड़ी राज्य में बेहतर सड़क संपर्क से मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंचने, किसानों-बागवानों को उपज बाजार तक पहुंचाने और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। परियोजनाओं को तय समय में पूरा करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अमर उजाला लखनऊ के संपादक ने बताईं यूपी के ग्रोथ में क्या हैं चुनौतियां?

09 Oct 2026

लखनऊ में सील मकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

09 Oct 2026

जालंधर कैंट में दिनदहाड़े महिला का बैग छीनकर फरार हुए दो बदमाश

09 Oct 2026

Meerut: प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत बच्चों को बांटे कपड़े के थैले, सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने की पन्नी के बहिष्कार की अपील

09 Oct 2026

मेरठ: अमर उजाला कार्यालय पहुंचे शैमरॉक स्मार्ट लर्नर स्कूल के विद्यार्थी, जाना कैसे तैयार और प्रकाशित होता है अखबार

09 Oct 2026
विज्ञापन

मंडला: डिंडौरी नाका पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, युवक के पेट में घोंपा चाकू, तीन संदिग्धों की पहचान

09 Oct 2026

अंबाला के नग्गल थाना प्रभारी पर हमले का वीडियो 6 दिन बाद आया सामने, पहचान के बाद भी आरोपी फरार

09 Oct 2026
विज्ञापन

हिमाचल: देशी-विदेशी फूलों से सज रहा मां चिंतपूर्णी का दरबार, नवरात्रों से पहले मंदिर में तैयारियां तेज

09 Oct 2026

बिलासपुर: सफाई कर्मचारियों ने गांधी चौक पर फेंका कूड़ा, मारपीट के आरोप पर जताया विरोध

09 Oct 2026

आजमगढ़ : मंडूरी एयरपोर्ट पर जुटे सैकड़ों सपाई, सूची में नाम वालों को ही प्रवेश

09 Oct 2026

जगन्नाथपुरी जा रहे तीर्थयात्री की अटैक से मौत: दमोह स्टेशन से ट्रेन चलते ही बिगड़ी हालत, अस्पताल में तोड़ा दम

09 Oct 2026

कानपुर के आलम मार्केट में ई-ऑटो का गदर, स्टंट के चक्कर में शोरूम में घुसा वाहन

09 Oct 2026

Video: आईआईटीआर की दो दिवसीय इन्वेस्टर्स मीट में हुए एमओयू

09 Oct 2026

विदेश में नौकरी का झांसा, लाखों की ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश

09 Oct 2026

जींद के नरवाना में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

09 Oct 2026

कानपुर: पनकी रोड पर बीच सड़क में ट्रक के आगे ऑटो अड़ाकर हंगामा

09 Oct 2026

फतेहाबाद में अतिक्रमण पर नगर परिषद की कार्रवाई, 25 दुकानों का सामान जब्त

09 Oct 2026

फर्नीचर कारखाने में भीषण आग: दमकल टीम ने पाया काबू

09 Oct 2026

मिर्जापुर : जिगना थाने के सामने महिलाओं और युवकों ने किया चक्काजाम, 20 मिनट ठप रहा आवागमन

09 Oct 2026

फतेहाबाद के रतिया में नहर किनारे मिली एक्सपायरी कृषि दवाइयां, कृषि विभाग ने की जांच शुरू

09 Oct 2026

सोनीपत में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने निकाली जागरूकता रैली

09 Oct 2026

बस्ती: खराब खाने पर भड़के आश्रम पद्धति विद्यालय के छात्र

09 Oct 2026

लखनऊ के फैजुल्लागंज में बाढ़ से जीवन नरक, पानी में सड़ रही मरी गाय; आने-जाने के लिए नहीं पर्याप्त नाव

09 Oct 2026

राम जन्म की लीला ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

09 Oct 2026

बागपत: किराना दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो सिलिंडर फटने से भड़की लपटें; जिंदा जलीं मां-बेटी, आठ झुलसे

09 Oct 2026

कोटकपूरा में अग्रवाल सेवा समिति की तरफ से महाराजा अग्रसेन जयंती पर 11 अक्टूबर को आयोजित होगी विशाल शोभायात्रा

चंबा: साच पास में बर्फबारी से पांगी का सड़क संपर्क कटा, आठ से दस इंच बर्फ जमने का अनुमान

09 Oct 2026

सीहोर: नशेड़ी चालक की दबंगई, वर्दी से नेमप्लेट नोंची, ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में पुलिस से भिड़े चालक-मालिक

09 Oct 2026

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: बाइक पर ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर सांसों से लड़ रहा मरीज, मशीन मिली लेकिन बिजली बनी मुसीबत

09 Oct 2026

सम्पूर्णानन्द विश्वविद्यालय से नशामुक्ति और युवा-जागरूकता के लिए साइकिल यात्रा निकाली गई

09 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed