{"_id":"6b0bd3dfe47da91b4c03940b","slug":"video-bilaspur-couple-builds-a-fisheries-business-with-government-assistance-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: सरकारी मदद से पति-पत्नी ने खड़ा किया मत्स्य कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: सरकारी मदद से पति-पत्नी ने खड़ा किया मत्स्य कारोबार
बामटा पंचायत के अप्पर निहाल गांव में इमरान और उनकी पत्नी आसमा ने मत्स्य पालन को आजीविका का साधन बनाने के लिए अलग-अलग पहल की है। इमरान ने 1.50 करोड़ रुपये की लागत से कोल्ड स्टोर तैयार किया है, जबकि आसमा ने 7.50 लाख रुपये खर्च कर सात टैंकों वाली बायोफ्लॉक इकाई स्थापित की है। दोनों परियोजनाओं के लिए उन्हें सरकार से कुल 64.50 लाख रुपये का अनुदान मिला है। इमरान ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 50 मीट्रिक टन क्षमता का कोल्ड स्टोर तैयार किया है। जुलाई 2024 में परियोजना को मंजूरी मिली थी और अप्रैल 2026 में निर्माण कार्य पूरा हुआ। इसके लिए उन्हें 40 प्रतिशत उपदान के रूप में 60 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिली। कोल्ड स्टोर में मछलियों के भंडारण के लिए दो अलग-अलग कमरे बनाए गए हैं। इनमें माइनस 25 से माइनस 35 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बनाए रखने की व्यवस्था है। इस सुविधा का लाभ केवल इमरान ही नहीं, बल्कि दूसरे मत्स्य ठेकेदार और मछुआरे भी उठा सकेंगे। वे निर्धारित किराये पर इन कमरों में मछलियों का भंडारण कर सकते हैं। इससे मछली को लंबे समय तक सुरक्षित रखने और बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। इमरान के अनुसार कोल्ड स्टोर में भंडारण का काम शुरू कर दिया गया है। उनका मानना है कि इस सुविधा से मत्स्य उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने और खराब होने से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी। इमरान की पत्नी आसमा ने भी स्वरोजगार के लिए बायोफ्लॉक तकनीक को अपनाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 7.50 लाख रुपये की लागत से सात टैंकों वाली लघु बायोफ्लॉक इकाई स्थापित की है। इसके लिए उन्हें 60 प्रतिशत उपदान के रूप में 4.50 लाख रुपये मिले हैं। इकाई में चार मीटर व्यास और 1.5 मीटर ऊंचाई के सात टैंक लगाए गए हैं। बायोफ्लॉक तकनीक की खासियत यह है कि इसमें कम जगह और नियंत्रित पानी के इस्तेमाल से वैज्ञानिक तरीके से मछली पालन किया जा सकता है। इसमें पानी की गुणवत्ता और मछलियों के स्वास्थ्य का नियमित प्रबंधन करना जरूरी होता है। इस तकनीक से सीमित संसाधनों में भी मत्स्य उत्पादन की संभावनाएं बढ़ती हैं। इनसेट सहायक निदेशक मत्स्य बिलासपुर पंकज ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत सामान्य श्रेणी के लाभार्थियों को परियोजना लागत का 40 प्रतिशत और महिलाओं को 60 प्रतिशत उपदान दिया जाता है। इसी के तहत इमरान को कोल्ड स्टोर के लिए 60 लाख और आसमा को बायोफ्लॉक इकाई के लिए 4.50 लाख रुपये की सहायता दी गई है। इनसेट उपायुक्त किरण भड़ाना ने कहा कि सरकारी योजनाओं का उद्देश्य पात्र लोगों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना और उनकी आर्थिकी मजबूत करना है। विभिन्न विभागों के माध्यम से योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।