{"_id":"6b0bcb9dc34e28b7010cda54","slug":"bilaspur-railway-line-construction-faces-hurdles-protests-erupt-at-two-locations-in-two-days-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: रेललाइन के निर्माण पर संकट, दो दिन में दो जगह विरोध; मशीनें जलाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: रेललाइन के निर्माण पर संकट, दो दिन में दो जगह विरोध; मशीनें जलाने की धमकी
Sun, 29 Nov 2026 12:22 PM IST
Krishan Singh
आदित्य सोफत, शिमला।
आदित्य सोफत, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:22 PM IST
सार
दो दिन में दो अलग-अलग स्थानों पर निर्माण कंपनी को विरोध और धमकियों का सामना करना पड़ा। रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने पुलिस अधीक्षक से निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
बिलासपुर रेललाइन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन परियोजना के तहत बन रहे पांच महत्वपूर्ण रेलवे पुलों का निर्माण कार्य स्थानीय विरोध और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के चलते प्रभावित हो रहा है। दो दिन में दो अलग-अलग स्थानों पर निर्माण कंपनी को विरोध और धमकियों का सामना करना पड़ा। रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने पुलिस अधीक्षक से निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, 27 नवंबर को नीलां स्थित निर्माण स्थल पर हुंडई क्रेटा में सवार तीन अज्ञात लोग पहुंचे।
विज्ञापन
आरोप है कि उन्होंने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज कर काम बंद करने और मशीनें जलाने की धमकी दी। इतना ही नहीं, तीन ट्रांजिट मिक्सरों को भी काम करने से रोककर वापस भेज दिया गया। आरएमसी सप्लायर को भी कंक्रीट की आपूर्ति बंद करने और दोबारा वाहन भेजने पर जलाने की धमकी दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद काम दोबारा शुरू हुआ। वहीं, 28 नवंबर को देबट खड्ड में ग्रामीणों ने संपर्क सड़कों के निर्माण, मरम्मत और सुरक्षा इंतजामों की मांग को लेकर विरोध किया। इसके चलते निर्माण कार्य रोकना पड़ा।
विज्ञापन
आरवीएनएल के मुख्य परियोजना प्रबंधक राकेश सहवाल ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर निर्माण स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाने और धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया है। पत्र में कहा है कि असुरक्षित माहौल से मजदूरों और कर्मचारियों की सुरक्षा खतरे में है और परियोजना की प्रगति प्रभावित हो रही है। रेललाइन का निर्माण कार्य पूरा करने की समयसीमा 31 दिसंबर 2026 तय की गई है। आरवीएनएल ने परियोजना को राष्ट्रीय महत्व का बताते हुए समयबद्ध निर्माण के लिए पर्याप्त पुलिस सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
