{"_id":"677e6eb0a384c6b24708f8ec","slug":"surili-gautam-worshiped-with-family-at-nayana-devi-temple-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-129909-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सुरीली गौतम ने परिवार सहित की नयना देवी मंदिर में पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सुरीली गौतम ने परिवार सहित की नयना देवी मंदिर में पूजा
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:50 PM IST
Link Copied
- नए प्रोजेक्ट के लिए लिया माता का आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध श्री नयना देवी जी मंदिर में बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम की छोटी बहन सुरीली गौतम पति जसराज भट्टी और परिवार सहित पहुंचीं। जसराज भट्टी मशहूर हास्य कलाकार स्वर्गीय जसपाल भट्टी के पुत्र हैं। सुरीली ने माता नयना देवी के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर नए वर्ष की शुरुआत की। आगामी प्रोजेक्ट के लिए माता का आशीर्वाद लिया। सुरीली गौतम ने मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हम जब भी कोई नया कार्य शुरू करते हैं, तो माता का आशीर्वाद लेने अवश्य आते हैं। माता नयना देवी के प्रति हमारी गहरी आस्था है। इस बार भी हम नए वर्ष की शुरुआत माता के दर्शन और आशीर्वाद से कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि माता का आशीर्वाद हमारे परिवार और आगामी प्रोजेक्ट पर हमेशा बना रहेगा। मंदिर के पुजारी नितिन गौतम ने परिवार को मंत्रोच्चारण के साथ विधिपूर्वक पूजा करवाई। पूजा के दौरान प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डालीं। इसके बाद माता नयना देवी का पारंपरिक चुन्नी से शृंगार किया। मंदिर न्यास की ओर से सुरीली गौतम और उनके परिवार को माता की चुनरी और प्रसाद भेंट स्वरूप दिया गया। सुरीली गौतम ने अपनी नई एल्बम और फिल्म निर्माण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत से पहले माता का आशीर्वाद लेना उनके लिए शुभ संकेत है। उनकी टीम पूरे जोश और उत्साह के साथ प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।