{"_id":"6af4a8f94cba774ddc0ba708","slug":"veterans-of-13-jammu-and-kashmir-rifles-to-gather-for-diamond-jubilee-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-171637-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: डायमंड जुबली पर जुटेंगे 13 जम्मू-कश्मीर राइफल्स के पूर्व सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: डायमंड जुबली पर जुटेंगे 13 जम्मू-कश्मीर राइफल्स के पूर्व सैनिक
विज्ञापन
परमवीर चक्र विजेता कैप्टन संजय कुमार और कर्नल डॉ. राजेश होंगे समारोह में विशेष अतिथि
हमीरपुर के टिक्कर में होगा समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं और शौर्यपूर्ण इतिहास को समेटे 13 जम्मू-कश्मीर राइफल्स के पूर्व सैनिक 14 नवंबर को बटालियन का 60वां स्थापना दिवस (डायमंड जुबली) मनाएंगे। इस उपलक्ष्य में हमीरपुर के डेढ़वीं टिक्कर स्थित कटोच पैलेस में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर ऑनरेरी कैप्टन संजय कुमार और कर्नल डॉ. राजेश सेना मेडल विशेष रूप से शामिल होंगे।
सूबेदार मेजर ऑनरेरी कैप्टन संजय कुमार इसी बटालियन का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने देश की रक्षा में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र प्राप्त किया है। वहीं, कर्नल डॉ. राजेश भी कारगिल युद्ध के दौरान इसी बटालियन में मेडिकल ऑफिसर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। दोनों सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी से समारोह की गरिमा बढ़ेगी। उनके आगमन को लेकर पूर्व सैनिकों और स्थानीय लोगों में उत्साह है।
संयोजक कैप्टन जगत राम शर्मा, कैप्टन गगन सिंह पठानिया, कैप्टन ध्यान सिंह चंब्याल ने बताया कि समारोह के दौरान बटालियन के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही देश की रक्षा के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए बटालियन के गौरवशाली इतिहास और सैन्य परंपराओं को साझा किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजकों ने बटालियन के सभी पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैन्य परिवारों से समारोह में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पूर्व सैनिकों के आपसी मेल-मिलाप के साथ-साथ बटालियन के गौरवशाली सफर और शहीदों के बलिदान को याद करने का अवसर भी होगा।