{"_id":"677e6a0b4f647d7b5b057918","slug":"karmadev-gautam-became-the-head-of-barathi-pensioner-unit-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-129901-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बरठीं पेंशनर इकाई के प्रधान बने कर्मदेव गौतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बरठीं पेंशनर इकाई के प्रधान बने कर्मदेव गौतम
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:33 PM IST
Link Copied
-सर्वसम्मति से हुआ कार्यकारिणी का गठन -पेंशनरों से सरकार से लंबित मांगें पूरी करने का किया आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी बरठीं (बिलासपुर)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बरठीं इकाई के चुनाव बुधवार को नवदुर्गा माता मंदिर खरोटा में हुए। इसमें सर्वसम्मति से कर्मदेव गौतम को प्रधान चुना गया। अन्य कार्यकारिणी का चुनाव भी सर्वसम्मति से किया गया। एसोसिएशन के जिला प्रधान जगदीश, महासचिव चेतराम वर्मा, झंडूता खंड प्रधान बीरबल धीमान व इंद्र सिंह ढटवालिया की अध्यक्षता में चुनाव कराए गए। नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ उप प्रधान यशपाल पटियाल, उप प्रधान अमरनाथ शास्त्री, सचिव रामपाल शर्मा, वित्त सचिव राजेंद्र सिंह, मुख्य सलाहकार गोपाल कृष्ण शर्मा, संगठन सचिव सुरेंद्र कुमार शर्मा और बिशन दास शर्मा को मुख्य संरक्षक चुना गया। नव नियुक्त प्रधान कर्म देव गौतम ने सरकार से 1 जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों के वेतन निर्धारण के बकाए का एकमुश्त भुगतान करने, चिकित्सा बिलों का तीन माह के अंदर भुगतान करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों से आयकर नहीं लिए जाने की मांग उठाई। इस मौके पर अमरनाथ शास्त्री, कुलदीप सिंह, नरेश सहोड़, लेखराम कोंडल, सदराम सहित अन्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।