Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Tight security at the Kapalmochan fair; boats and divers to be stationed at all three sacred ponds (sarovars).
{"_id":"6b00417856efb31dae042c24","slug":"video-tight-security-at-the-kapalmochan-fair-boats-and-divers-to-be-stationed-at-all-three-sacred-ponds-sarovars-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"कपालमोचन मेले में सुरक्षा का कड़ा पहरा, तीनों सरोवरों पर तैनात रहेंगी बोट और गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपालमोचन मेले में सुरक्षा का कड़ा पहरा, तीनों सरोवरों पर तैनात रहेंगी बोट और गोताखोर
यमुनानगर।
उत्तर भारत के प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं धार्मिक तीर्थस्थल श्री कपालमोचन में शुक्रवार को पांच दिवसीय कपालमोचन-श्री आदिबद्री मेले का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। मेले में श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मनोरंजन के साधनों और विभिन्न दुकानों से मेला परिसर गुलजार हो गया है।
कपालमोचन, ऋणमोचन और सूरजकुंड सरोवर में स्नान का विशेष धार्मिक महत्व है। इसी आस्था के चलते हर साल लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। सरोवरों में स्नान के दौरान किसी प्रकार की अनहोनी न हो, इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। तीनों पवित्र सरोवरों पर दो-दो बोट तैनात रहेंगी। इनके माध्यम से करीब 15 कर्मचारी अलग-अलग शिफ्टों में ड्यूटी देंगे।
इसके अलावा एसडीआरएफ की टीमें और गोताखोर भी बोट के माध्यम से तीनों सरोवरों में लगातार निगरानी रखेंगे। स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाएगी। सरोवरों के प्रत्येक घाट पर पानी में अधिक अंदर नहीं जाने की हिदायतें भी अंकित की गई हैं। इसके बावजूद किसी श्रद्धालु के गहरे पानी में जाने या दुर्घटना होने की आशंका को देखते हुए बोट और गोताखोरों की तैनाती की गई है।
प्रशासन की ओर से हर साल की तरह इस बार भी जल सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। सरोवरों पर तैनात कर्मचारी स्नान करने वाले श्रद्धालुओं पर नजर रखेंगे और जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध करवाएंगे। वहीं, मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस और अन्य विभागों के कर्मचारी भी व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।