{"_id":"6b0c81ff43abf159700d0502","slug":"youth-in-chhachhrauli-held-a-bicycle-rally-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-166880-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: छछरौली में युवाओं ने निकाली साइकिल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: छछरौली में युवाओं ने निकाली साइकिल रैली
Mon, 30 Nov 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 30 Nov 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
साइकिल रैली निकालने के दौरान मौजूद मुख्य अतिथि, क्लब व आयोजक। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत मेरा युवा भारत यमुनानगर की ओर से रविवार को खेल परिसर छछरौली में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल अभियान की 100वीं कड़ी का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों, युवाओं, खिलाड़ियों और स्थानीय नागरिकों ने साइकिल रैली निकालकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव गोयल ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह, छछरौली स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान संजीव सैनी, सरपंच मनीष कुमार, भूपेंद्र गुलाटी, साहिल, इंद्रप्रीत धालीवाल और मदन मोहनलाल मौजूद रहे। आयोजन मेरा युवा भारत यमुनानगर की प्रोग्राम असिस्टेंट रेनू देवी की देखरेख में हुआ।
सचिव एवं कोच रामनजीत सिंह ने भी व्यवस्थाओं में सहयोग दिया। फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल अभियान की शुरुआत 17 दिसंबर 2024 को नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से की गई थी। शुरुआत में करीब 500 साइकिल चालकों ने इसमें भाग लिया था। अब यह अभियान देशभर में जन आंदोलन का रूप ले चुका है।
विज्ञापन
देशभर में छह हजार से अधिक फिट इंडिया नमो साइक्लिंग क्लब स्थापित किए गए हैं। अभियान से युवाओं को नियमित व्यायाम, साइकिलिंग और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसमें उत्कृष्टता, सम्मान और मित्रता जैसे ओलंपिक मूल्यों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त जीवन का संदेश दिया गया। आयोजकों ने युवाओं से फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और खेल गतिविधियों में नियमित भाग लेने का आह्वान किया।