{"_id":"6afff3b572292a75f00d3821","slug":"video-nss-camp-concludes-at-pukhri-school-chamba-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा: पुखरी स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन, स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: पुखरी स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन, स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां
Ankesh Dogra
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:46 PM IST
Link Copied
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुखरी में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। 14 से 20 नवंबर तक चले इस शिविर में स्वयंसेवियों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समाजसेवा, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया।
समापन समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद एनएसएस स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह में समां बांधा।
इस दौरान एनएसएस प्रभारी ठाकुर राम, प्रवक्ता रसायन विज्ञान ने सात दिवसीय शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले विद्यालय के समस्त शिक्षकों का आभार जताया। सह प्रभारी अंजुम आरा ने भी आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुख्य अतिथि अजय चौहान ने स्वयंसेवियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को इन मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
शिविर के सफल आयोजन में अर्चना, दीपिका, अंकिता, जानवी, तनीषा, कनिका, गरिमा, सुहाना, लहाशा, चंदन, आयुम, लय, युवराज, अंशुल, दिव्यांश, हर्षित और तनिष्क सहित अन्य स्वयंसेवियों ने विशेष योगदान दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।