Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
PM Modi, Shekhawat, and CM Saini take center stage at the Kapalmochan fair; their cutouts become selfie points.
{"_id":"6b00417e7d86e43da70a3f6f","slug":"video-pm-modi-shekhawat-and-cm-saini-take-center-stage-at-the-kapalmochan-fair-their-cutouts-become-selfie-points-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"कपालमोचन मेले में छाए पीएम मोदी, शेखावत और सीएम सैनी के कटआउट बने सेल्फी पॉइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपालमोचन मेले में छाए पीएम मोदी, शेखावत और सीएम सैनी के कटआउट बने सेल्फी पॉइंट
यमुनानगर,।
कपालमोचन मेले में इस बार धार्मिक आस्था के साथ आकर्षक सजावट भी श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रही है। मेला परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बड़े-बड़े कटआउट लगाए गए हैं। मेला क्षेत्र में इस तरह के दो कटआउट तैयार किए गए हैं, जो यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालु इन कटआउट के पास रुककर तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। खासकर युवाओं में इनके साथ सेल्फी लेने का उत्साह देखने को मिल रहा है। मेला परिसर में इनकी स्थापना के बाद यहां लोगों की आवाजाही बनी हुई है। श्रद्धालु धार्मिक स्थलों पर दर्शन और सरोवरों में स्नान करने के साथ इन आकर्षक कटआउट के पास भी पहुंच रहे हैं।
पांच दिवसीय कपालमोचन-श्री आदिबद्री मेले में हरियाणा के अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेले को आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन की ओर से विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं। मनोरंजन के साधनों, खानपान और अन्य सामान की दुकानों के साथ इस तरह की सजावट भी मेले की रौनक बढ़ा रही है।
मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ये कटआउट फोटो खिंचवाने का एक नया आकर्षण बन गए हैं। दिनभर इनके आसपास लोगों की चहल-पहल देखी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।