{"_id":"6b01ef0d660b313e8502884b","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-a-truck-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-166497-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत
Sun, 22 Nov 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मृतक के परिजन। संवाद
यमुनानगर। पुराने सहारनपुर रोड पर परवालो गांव के अड्डे से थोड़ा आगे शुक्रवार रात ट्रक ने पैदल जा रहे 40 वर्षीय युवक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गांव दड़वा माजरी निवासी जनिया नाथ की मौके पर ही मौत हो गई। थाना बूड़िया पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में दड़वा माजरी निवासी डिंपल ने पुलिस को बताया कि जनिया नाथ घर-घर जाकर आटा मांगता था। शुक्रवार रात वह किसी गांव से आटा मांगकर पैदल अपने घर लौट रहा था। जब वह परवालो गांव के अड्डे से थोड़ा आगे पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। डिंपल के अनुसार शुक्रवार रात उनके गांव में जागरण था। गांव के कुछ युवक बाइक पर जागरण का सामान लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने जनिया नाथ को मृत देखा।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने गांव में हादसे की सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंची। थाना बूड़िया प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी चालक की पहचान करने और हादसे की जांच में जुटी है। संवाद