फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   "Nand ​​ke ghar Anand bhayo" will echo in Yamunanagar at midnight; devotional gatherings will fill the temples throughout the night.

यमुनानगर में आधी रात गूंजेगा ‘नंद के घर आनंद भयो’, मंदिरों में रातभर सजेगी भक्ति की महफिल

Fri, 04 Sep 2026 10:06 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Fri, 04 Sep 2026 10:06 PM IST
"Nand ke ghar Anand bhayo" will echo in Yamunanagar at midnight; devotional gatherings will fill the temples throughout the night.
यमुनानगर। मथुरा में कंस की जेल से लेकर गोकुल के नंद भवन तक श्रीकृष्ण जन्म की पूरी कथा शुक्रवार को जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों में झांकियों के माध्यम से जीवंत होती नजर आएगी। पर्व की पूर्व संध्या पर वीरवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक मंदिरों, बाजारों और घरों में उत्सव का माहौल रहा। मंदिरों में देर रात तक सजावट का काम चलता रहा, वहीं कारीगर झांकियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। कहीं फूलों से मंदिर के द्वार सजाए गए तो कहीं रंगीन रोशनी से परिसर जगमगाता नजर आया। यमुनानगर और जगाधरी शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। झांकियों में कहीं वासुदेव सिर पर टोकरी में बाल कृष्ण को लेकर यमुना पार करते दिखाई देंगे तो कहीं नंद के घर जन्मोत्सव और गोकुल में उमड़ी खुशियों के दृश्य श्रद्धालुओं का आकर्षण बनेंगे। रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म के समय मंदिरों में ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष गूंजेंगे। इस्कान मंदिर में अलसुबह से कार्यक्रम रघुनाथपुरी स्थित इस्कान मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव की शुरुआत सुबह चार बजे मंगला आरती से होगी। इसके बाद पांच बजे तुलसी आरती, साढ़े सात बजे गुरु पूजा, आठ बजे श्रृंगार आरती और सवा आठ बजे श्रीकृष्ण कथा होगी। दोपहर 12:30 बजे राजभोग आरती, शाम सात बजे संध्या आरती और रात साढ़े दस बजे महाभिषेक होगा। रात 12 बजे महाआरती के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। रेलवे रोड पर पेपरमिल गेट के सामने स्थित श्रीगीता भवन मंदिर में रात नौ से 12 बजे तक जन्माष्टमी महोत्सव होगा। कान्हा की पोशाक और मुकुट की खूब मांग जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में भी रौनक रही। लड्डू गोपाल की पोशाक, मोरपंख वाले मुकुट, बांसुरी, माला, कुंडल, झूले और पालने खरीदने के लिए लोग बाजार पहुंचे। बच्चों के लिए श्रीराधा-कृष्ण की पोशाक की भी खूब मांग रही। दुकानों पर सजी रंग-बिरंगी पोशाकें और चमचमाते मुकुट बच्चों को आकर्षित करते रहे। रातभर होंगे भजन-कीर्तन रेलवे स्टेशन के समीप श्री मूर्ति देवी मंदिर, न्यू मार्केट स्थित संकट मोचन मंदिर, पेपर मिल गेट स्थित गणेश मंदिर, विश्वकर्मा मोहल्ला स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर, माडल टाउन स्थित सनातन धर्म मंदिर, रामपुरा स्थित हनुमान मंदिर, सेक्टर-17 स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर और जगाधरी के ठाकुरद्वारा समेत अन्य मंदिरों में भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और झांकियों के आयोजन होंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर समितियां व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सोलन: शिमला-नालागढ़ वाया रामशहर मार्ग बंद, कुमारहट्टी लैंडस्लाइड के पास चिकनी नदी में मलबे से खतरा

04 Sep 2026

अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता: बनेठी ने जीती छात्रा वर्ग की वॉलीबाल ट्राफी

04 Sep 2026

राजेंद्र नगर इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव की धूम

04 Sep 2026

जन्माष्टमी पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का आह्वान, भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को आत्मसात करे युवा शक्ति

पूर्व राज्य मंत्री अनिल शर्मा को भूपेंद्र चौधरी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- भाजपा और परिवार को बड़ी क्षति

04 Sep 2026
विज्ञापन

नन्हीं मुट्ठियों में बड़े सपने, राष्ट्रीय मंच पर गाजियाबाद की बेटियों की दस्तक

04 Sep 2026

ऊना: अपर कोटला में बाबा गुग्गा जाहरवीर की चौकी में गूंजा गुणगान, सुख-शांति के लिए की प्रार्थना

04 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में जन्माष्टमी पर सुरक्षा कड़ी, वृंदावन में डीएम-एसएसपी ने पैदल भ्रमण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

04 Sep 2026

सोलन: नगर निगम वार्ड-15 का पार्षद सहित भूगर्भ वैज्ञानिक व जेई ने किया निरीक्षण

04 Sep 2026

VIDEO: धूमधाम से निकाली जन्माष्टमी शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत

04 Sep 2026

VIDEO: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

04 Sep 2026

VIDEO: 15 साल बाद फिर गूंजेगी कोसीकलां में पहलवानों की हुंकार

04 Sep 2026

अमेठी में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, सेवानिवृत्त जेई की मौत

04 Sep 2026

वीडियो: श्री कृष्ण के जयकारों से गूंजा रामपुर क्षेत्र, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

04 Sep 2026

अमृतसर सेंट्रल में 2027 की तैयारी तेज, आप-कांग्रेस-भाजपा-अकाली दल में मुकाबला रोचक

दिल्ली में बरसे बदरा, जन्माष्टमी पर मौसम हुआ सुहावना

04 Sep 2026

फरीदकोट में बीकेयू सिद्धूपुर के जेल भरो आंदोलन के तहत 28 किसानों ने दी गिरफ्तारी

जन्माष्टमी पर मोहाली फेज दो के श्री राधा कृष्ण मंदिर में भजन का आयोजन

04 Sep 2026

बहादुरगढ़ सफाई कर्मचारियों ने मुंडन कराकर जताया सरकार के खिलाफ रोष

वीडियो: मैक्लोडगंज लौटे तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

04 Sep 2026

रोहतक हड़ताल के तीसवें दिन 13 कर्मचारियों ने मुंडन करवाकर किया रोष प्रदर्शन

04 Sep 2026

डीजल के रुपये मांगे तो सेल्समैन को घसीटा

04 Sep 2026

बीके अस्पताल में सुबह से खराब पड़ी लिफ्ट, मरीजों व तीमारदारों को हो रही परेशानी

04 Sep 2026

कानपुर के कुरसौली गांव में चोक नाले और गंदगी से दो दर्जन से अधिक ग्रामीण बीमार

04 Sep 2026

बिलासपुर: एफआईआर दर्ज न होने पर थाना परिसर के बाहर धरने पर बैठे भाजपाई

04 Sep 2026

Video: 'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या लखनऊ में, 'प्रॉमिनेंट सिनेमा' का किया उद्घाटन

04 Sep 2026

भिवानी में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस महोत्सव एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

04 Sep 2026

फिरोजपुर में रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

VIDEO: गजब कारनामा... जिस सामान की चोरी 2004 में हुई, वह 2006 में बना था; गुडवर्क के चक्कर में बुरी फंसी पुलिस

04 Sep 2026

VIDEO: जिस कल्लू को पुलिस ने भेजा जेल, उसे पीड़ित परिवार ने बताया बेगुनाह; कोर्ट में पलट गई पूरी कहानी

04 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed