फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Clouds bring relief; rain likely today

Yamuna Nagar News: बादलों ने दी राहत, आज बारिश होने की संभावना

Mon, 07 Sep 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 07 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Clouds bring relief; rain likely today
मौसम सुहावना होने पर मॉडल टाउन की सड़क से गुजरते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। बारिश के बाद रविवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। धूप न निकलने और हवा चलने से तापमान सामान्य बना रहा। इससे लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। हवा ने मौसम सुहावना बनाए रखा। मौसम विभाग ने सोमवार को भी बारिश की संभावना जताई है।
जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 30.4 और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान करीब 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। बादल छाने और हवा चलने से मौसम सुहावना बना रहा। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण लोगों ने भी मौसम का खूब आनंद लिया। शाम को शहर के बाजारों में खूब रौनक रही। इसके अलावा पार्कों और बगीचों में भी लोगों की चहल-पहल देखने को मिली। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों शाम से समय बारिश हुई।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि सोमवार को बारिश के आसार हैं। मंगलवार को आसमान साफ रहने की संभावना है। बुधवार बादल छाने से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। कहीं-कहीं हल्की व मध्यम बारिश हो सकती है। इससे तापमान में भी कमी रहेगी, जिससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed