{"_id":"6a9aa55eaa22bd63760c66d1","slug":"video-on-janmashtami-health-minister-aarti-singh-rao-calls-upon-the-youth-to-imbibe-the-ideals-of-lord-shri-krishna-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का आह्वान, भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को आत्मसात करे युवा शक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का आह्वान, भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को आत्मसात करे युवा शक्ति
मंडी अटेली। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रदेश की संस्कृति व संस्कारों को संरक्षित करने में जुटी हुई है। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के माध्यम से जो संदेश दिया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना हजारों वर्ष पहले था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में श्रीकृष्ण के कर्मयोग का दर्शन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
स्वास्थ्य मंत्री शुक्रवार अटेली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। कार्यक्रम में पहुंचने पर यादव सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वास्थ्य मंत्री का पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ स्वागत किया।
इस अवसर पर नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव, कोसली के विधायक अनिल यादव, जिला अध्यक्ष डॉ. यतेन्द्र राव, पूर्व जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, जिला उपाध्यक्ष धीरज यादव, पंचायत समिति के चेयरमैन जयप्रकाश, मार्केट कमेटी के चेयरमैन दिनेश जेलदार, चेयरमैन विकास सहित यादव सभा अटेली के पदाधिकारी, सदस्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।