{"_id":"6a9aa368ad6ea5d37b0c2f77","slug":"video-security-tightened-in-mathura-for-janmashtami-dm-and-ssp-inspected-arrangements-on-foot-in-vrindavan-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा में जन्माष्टमी पर सुरक्षा कड़ी, वृंदावन में डीएम-एसएसपी ने पैदल भ्रमण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा में जन्माष्टमी पर सुरक्षा कड़ी, वृंदावन में डीएम-एसएसपी ने पैदल भ्रमण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर श्रद्धालुओं और परिक्रमार्थियों की सुविधा के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। शुक्रवार को डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने वृंदावन में पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम और एसएसपी ने श्री बांकेबिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर तथा आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य, सुरक्षा, यातायात, सफाई, पेयजल, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था और जूता घर सहित श्रद्धालुओं से जुड़ी सुविधाओं की स्थिति देखी। अधिकारियों ने श्रीबांकेबिहारी मंदिर के प्रवेश और निकास द्वारों के साथ मंदिर को जोड़ने वाली प्रमुख गलियों का भी निरीक्षण किया। जन्माष्टमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए भीड़ नियंत्रण और आवागमन को सुगम बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। डीएम और एसएसपी ने अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।