फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Authorities issued notices to 135 hotels but took no further action; 170 coaching centers remain uninspected

Yamuna Nagar News: 135 होटलों को नोटिस देकर भूले, 170 कोचिंग सेंटरों की जांच नहीं

Mon, 07 Sep 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 07 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Authorities issued notices to 135 hotels but took no further action; 170 coaching centers remain uninspected
शहर में दूसरी मंजिल पर चल रहे कोचिंग सेंटर में आने जाने का एकमात्र संकरा रास्ता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दमकल विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। दो महीने पहले जिले के करीब 135 होटल संचालकों को नोटिस जारी किए गए थे। समय सीमा बीत जाने के बाद भी न तो दमकल विभाग ने दोबारा जांच करने की जहमत नहीं उठाई। वहीं 170 कोचिंग सेंटरों की जांच तक नहीं की गई।
जिले में छोटे-बड़े मिलाकर 200 से अधिक होटल संचालित हो रहे हैं। इनमें से दमकल विभाग ने महज 135 होटलों को ही जांच के दायरे में लाकर नोटिस थमाए थे। शिकायतें मिली थीं कि अधिकतर होटलों में आग से बचाव के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। नोटिस जारी करते समय अधिकारियों ने बड़े-बड़े दावे किए थे।
विज्ञापन

कहा था कि तय समय सीमा में अग्निशमन उपकरण और एनओसी न दिखाने वाले होटलों को सील किया जाएगा या उन पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी। हालांकि, नोटिस जारी होने के बाद विभाग सब कुछ भूल गया। न तो होटल संचालकों ने फायर सेफ्टी के इंतजाम किए और न ही दमकल अधिकारियों ने दोबारा वहां जाकर देखना मुनासिब समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं होटलों की जांच के समय विभाग ने दावा किया था कि इसके बाद जिले भर के कोचिंग सेंटरों का गहन निरीक्षण अभियान शुरू होगा। परंतु आज तक एक भी कोचिंग इंस्टीट्यूट में दमकल अधिकारी जांच के लिए नहीं पहुंचे हैं। शहर और आसपास के इलाकों में करीब 170 कोचिंग सेंटर संचालित हो रहे हैं, जहां रोजाना हजारों छात्र भविष्य संवारने पहुंचते हैं।
सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक चलने वाले इन सेंटरों में अग्नि सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। एडवोकेट वरयाम सिंह का कहना है कि अधिकांश कोचिंग सेंटर इमारतों की पहली, दूसरी या तीसरी मंजिल पर स्थित हैं, जहां चढ़ने और उतरने के लिए मात्र ढाई से तीन फीट चौड़ी संकरी सीढ़ियां हैं।
आपात स्थिति में बाहर निकलने के लिए कोई भी इमरजेंसी एग्जिट या फायर एग्जिट नहीं बनाया गया है। दिल्ली और अन्य बड़े शहरों में कोचिंग सेंटरों में हुए भीषण अग्निकांड से भी स्थानीय प्रशासन और विभाग ने कोई सबक नहीं लिया है। कार्रवाई न होने से कोचिंग संचालक बेखौफ हैं और छात्रों की सुरक्षा की अनदेखी कर रहे हैं।

अग्नि सुरक्षा मानकों का सख्ती से कराएंगे पालन : कपिल
जिला दमकल अधिकारी कपिल का कहना है कि अग्नि सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। जिन होटल संचालकों को नोटिस दिए गए थे। जल्द ही एक विशेष टीम गठित कर होटलों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दमकल कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है, जिस कारण स्टाफ की भी कमी चल रही है। जल्द ही कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण शुरू कर फायर एनओसी व अग्नि सुरक्षा उपकरणों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed