{"_id":"6a9aa2953e0d62f57a06f9d6","slug":"video-amatha-ma-bika-ka-aamana-samana-bhaugdhata-savanavatata-jaii-ka-mata-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, सेवानिवृत्त जेई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, सेवानिवृत्त जेई की मौत
यूपी के अमेठी में शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में सेवानिवृत्त जेई की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है।
हादसा अमेठी कोतवाली क्षेत्र में हथकिला गांव के पास हुआ। हादसे में गांव निवासी रामचंद्र तिवारी की मौत हुई है। वह सिंचाई विभाग में अवर अभियंता (जेई) के पद से सेवानिवृत्त थे। सीएचसी ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत होने की पुष्टि की। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार युवकों को भी चोट लगने की बात सामने आई है। हालांकि, उसकी स्थिति के बारे में पुलिस की ओर से जानकारी नहीं दी गई है।
सूचना पर पूर्व मंत्री आशीष शुक्ला, भाजपा नेता काशी तिवारी, अजय तिवारी समेत कई लोग अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना पर शोक जताया और दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया।
कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।