Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Devotees will no longer need to make repeated visits to the police station; complaints can be registered on-site at the Kapalmochan fair.
{"_id":"6b004184eeb211616e0b2365","slug":"video-devotees-will-no-longer-need-to-make-repeated-visits-to-the-police-station-complaints-can-be-registered-on-site-at-the-kapalmochan-fair-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अब थाने के चक्कर नहीं काटेंगे श्रद्धालु, कपालमोचन मेले में मौके पर दर्ज होंगी शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब थाने के चक्कर नहीं काटेंगे श्रद्धालु, कपालमोचन मेले में मौके पर दर्ज होंगी शिकायतें
व्यासपुर।
कपालमोचन मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार पहली बार मोबाइल पुलिस वैन की व्यवस्था की गई है। मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालु अब अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए पुलिस थाने जाने के बजाय मोबाइल पुलिस वैन में पहुंचकर शिकायत दे सकेंगे। शुक्रवार को मेले के शुभारंभ अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रिबन काटकर मोबाइल पुलिस वैन का उद्घाटन किया।
मोबाइल पुलिस वैन शुरू होने से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी। मेले के दौरान किसी प्रकार की परेशानी, सामान गुम होने, विवाद या अन्य शिकायत होने पर श्रद्धालु सीधे वैन में पहुंचकर पुलिस को जानकारी दे सकेंगे। इससे शिकायत दर्ज करवाने की प्रक्रिया आसान होगी और पुलिस भी मौके पर ही श्रद्धालुओं की समस्या सुन सकेगी।
कपालमोचन मेले में हर साल हरियाणा के अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और अन्य राज्यों से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के चलते सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए बड़ी जिम्मेदारी होती है। ऐसे में मोबाइल पुलिस वैन को पुलिस व्यवस्था का हिस्सा बनाया गया है।
इस व्यवस्था का उद्देश्य श्रद्धालुओं को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध करवाना और शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को सुगम बनाना है। मेले में पहली बार शुरू की गई इस पहल से श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।